फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayodhya Ram Mandir German Singer Cassandra Mae Spittmann sings the song Ram Aayenge Goes viral on Internet

Ram Mandir: राम भक्ति में लीन हुईं जर्मन गायिका, प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों को सुनाया 'राम आएंगे' भजन

Fri, 19 Jan 2024 12:05 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Jan 2024 12:05 AM IST
सार

अयोध्या इन दिनों भक्ति रस में डूबी हुई है। ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी 2024 को होने वाले भव्य आयोजन की तैयारियां श्री राम की नगरी में चल रही हैं। इस बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने 'राम आएंगे' गाया है। राम भजन की उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir German Singer Cassandra Mae Spittmann sings the song Ram Aayenge Goes viral on Internet
कैसेंड्रा माई स्पिटमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 अयोध्या में भव्य राम मंदिर को लेकर भारत ही नहीं विदेशों में भी उत्साह देखा जा रहा है।  जर्मनी की दृष्टिबाधित गायिका कैसेंड्रा ने खूबसूरत राम भजन गाया है। कैसेंड्रा ने 'राम आएंगे' गाना गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि कैसेंड्रा अक्सर हिंदी गानों को गाती हैं और उसका वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा भी करती हैं। गानों के अलावा कैसेंड्रा भक्तिमय भजनों को भी गुनगुनाना काफी पसंद करती हैं।

विज्ञापन


कैसंड्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया वीडियो
कैसंड्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं 22 तारीख से पहले समय पर पहुंचना चाहती थी, इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप सभी को मेरा संस्करण पसंद आएगा।" कैसेंड्रा की राम आएंगे भजन प्रस्तुति को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने कहा, “आप बहुत सुंदर गाते हैं भगवान, भजन का उच्चारण एकदम सही है।” एक अन्य ने लिखा, "आपकी आवाज बहुत अच्छी और शांतिपूर्ण है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक, सिनेमा और व्यावसायिक दिग्गजों का होगा संगम
गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय फिल्म उद्योग, खेल जगत और उद्योग जगत से कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। इनमें विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मनमोहन सिंह, धनुष, मोहनलाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रभास और यश सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी और टीएस कल्याणरमन जैसे प्रमुख उद्योगपति भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed