{"_id":"6adf0b4d505341f0d7039e66","slug":"jailer-2-box-office-collection-rajinikanth-film-crosses-700-crore-beats-2-0-record-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत: 'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म; किया कुल इतना कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
रजनीकांत: 'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म; किया कुल इतना कलेक्शन
Mon, 26 Oct 2026 01:43 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:43 PM IST
सार
- रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' भारत ही नहीं दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है।
- अब इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
- जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
जेलर 2 का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साउथ के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। अब रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
'जेलर 2' ने रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को भारत में 25.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह बुधवार के बाद फिल्म की एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई है। वहीं खबर लिखे जाने तक आज की कमाई मिलाकर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 401.01 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म की ग्रॉस कमाई 466.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। 'जेलर 2' ऐसा करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन गई है। इससे पहले 'जेलर' के पहले भाग और विजय की फिल्म 'लियो' ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

Trending Videos
जेलर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों में भी फिल्म की जबरदस्त कमाई
भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'जेलर 2' का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने 11 दिनों में विदेशों से 25.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 214 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 710 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने रविवार को दुनियाभर में कमाई के मामले में '2.0' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने दुनियाभर में करीब 691 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह रिकॉर्ड पिछले 8 साल से कायम था।
'जेलर 2' ने इससे पहले अपनी पहली फिल्म 'जेलर' के 604 करोड़ रुपये और विजय की 'लियो' के करीब 605 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया था।
अब 710 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'जेलर 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। यह दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म भी है। इसके अलावा, यह उपलब्धि हासिल करने वाली 7वीं दक्षिण भारतीय और कुल 18वीं भारतीय फिल्म बन गई है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
'जेलर 2' के बारे में जानकारी
ये भी पढ़ें- क्यों आसान निशाना थे टाइगर?: जांच में नए खुलासे; शूटर्स ने तीन बार की आमिर के घर की रेकी, इस आदत ने बचाई जान
- नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' को कलानिधि मारन ने 'सन पिक्चर्स' बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है।
- यह 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है।
- रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने वापसी की है, जो पहली फिल्म में थे।
- इस सीक्वल में एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी नजर आ रहे हैं।
- मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया है।