फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday Ramp Walk At Fashion Week Held In Mumbai

अनन्या पांडे ने रैंप पर चलाया जादू, आइवरी स्कर्ट-ब्लेजर में दिखीं बला की खूबसूरत; बताया अपना फैशन मंत्रा

Sat, 21 Mar 2026 12:10 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 21 Mar 2026 12:10 PM IST
सार

Ananya Panday Ramp Walk: मुंबई में आयोजि एक फैशन वीक में अनन्या पांडे ने भी रैंप वॉक की। इस मौके पर उन्होंने अपने फैशन मंत्रा का जिक्र भी किया। देखें, अनन्या का लुक कैसा था? 

विज्ञापन
Ananya Panday Ramp Walk At Fashion Week Held In Mumbai
अनन्या पांडे ने रैंप वॉक में दिखाया जलवा - फोटो : ANI

विस्तार

अनन्या पांडे बॉलीवुड में अभिनय से ज्यादा अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर पॉपुलर हैं। हाल ही में उन्हें एक फैशन वीक में वॉक करने का मौका मिला। अनन्या पांडे ने मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक की। अनन्या का लुक, ड्रेस इस मौके पर चर्चा का विषय बन गई। 

विज्ञापन


ओवरसाइज्ड ब्लेजर-आइवरी स्कर्ट में खूब जंचीं अनन्या पांडे 
फैशन वीक में अनन्या पांडे एक ब्राइट ओवरसाइज्ड ब्लेजर, प्लीटेड आइवरी स्कर्ट में रैंप वॉक करती दिखीं। इस मौके पर अनन्या अपनी नई हेयरस्टाइल दिखाना नहीं भूली हैं। वह बैंग्स हेयरस्टाइल (माथे पर लटकते बाल) में काफी अलग दिख रही थीं।  
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Video: अनन्या पांडे ने पैपराजी को धमकाया, दी चेतावनी; बोलीं- 'ऐसा किया तो 'धुरंधर 3' बन जाएगी' 
विज्ञापन
विज्ञापन


(आइवरी कलर ड्रेस में अनन्या पांडे)

क्या है अनन्या पांडे का फैशन मंत्रा? 
फैशन वीक के बाद अनन्या ने मीडिया से बात की और अपना फैशन मंत्रा बताया। साथ ही डिजाइनर राहुल मिश्रा की भी काफी तारीफ की। वह कहती हैं, ‘राहुल की डिजाइनर ड्रेसेसे में हमेशा कोई न कोई कहानी जुड़ी होती है और मुझे इसका हिस्सा बनना पसंद है। वह सचमुच एक कमाल के आर्टिस्ट हैं।’ 
अनन्या आगे कहती हैं, ‘मुझे आरामदायक और क्लासी कपड़े पसंद हैं।’ ऐसी ड्रेस में अनन्या का लुक काफी हटकर नजर आता है। बता दें कि इस फैशन वीक में अनन्या को सपोर्ट करने के लिए उनकी मां भावना पांडे भी पहुंची थीं। 

Ananya Panday Ramp Walk At Fashion Week Held In Mumbai
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
हाल ही में अनन्या पांडे की एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिलीज हुई। यह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। आगे अनन्या पांडे एक फिल्म 'चांद मेरा दिल' में जल्द नजर आएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed