फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   An Old Statement Of Trisha Krishnan Went Viral Where She Revealed The Reason Behind Her Broken Engagement

तृषा कृष्णन का पुराना बयान हुआ वायरल, जब एक्ट्रेस ने सगाई टूटने की वजह का किया था खुलासा

Tue, 10 Mar 2026 10:37 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 10 Mar 2026 10:37 AM IST
सार

Trisha Krishnan: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उनका एक पुराना इंटर्व्यू खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
An Old Statement Of Trisha Krishnan Went Viral Where She Revealed The Reason Behind Her Broken Engagement
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते कुछ दिनों से तृषा कृष्णन और थलापति विजय के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स काफी चर्चाओं में है। इस बीच उनका एक पुराना इंटर्व्यू काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी वरुण मणियन से शादी क्यों टूटी थी। 

विज्ञापन


बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर से होने वाली थी शादी 
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है। साल 2015 में उन्होंने बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर वरुण मणियन से सगाई की थी, लेकिन कुछ ही महीनों बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।  

विज्ञापन

दरअसल, जनवरी 2015 में चेन्नई में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान तृषा और वरुण ने सगाई की थी। इस समारोह में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि सगाई के कुछ समय बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद तृषा ने खुद सोशल मीडिया पर साफ किया कि वह अब इस रिश्ते में नहीं हैं और फिलहाल सिंगल और खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों तोड़ी थी तृषा ने शादी?
बाद में एक इंटरव्यू में तृषा ने इस सगाई टूटने की असली वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उनके मंगेतर चाहते थे कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम करना छोड़ दें। लेकिन तृषा के लिए एक्टिंग सिर्फ काम नहीं बल्कि उनका जुनून है।

तृषा ने साफ कहा कि वह अपने करियर से समझौता नहीं कर सकती थीं। इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और अपने करियर को चुना। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहना चाहती हैं और आखिरी सांस तक अभिनय करना चाहती हैं।

क्यों सुर्खियों में हैं तृषा?
विजय की पत्नी ने संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल के वैवाहिक जीवन के बाद विजय से तलाक के लिए अर्जी डाली है। उन्होंने विजय के एक एक्ट्रेस से अफेयर की बात कही है। इसके बाद विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed