फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Starrer Pushpa 2 Trending In The Global Top 10 For 2 weeks In A Row

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का जलवा बरकरार, ग्लोबल टॉप 10 में कर रही है ट्रेंड

Fri, 14 Feb 2025 11:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Feb 2025 11:19 AM IST
सार

सिनेमाघरों के बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने ग्लोबल स्ट्रीमिंग चार्ट पर भी धूम मचा दी है। इस फिल्म का जादू दर्शकों पर अभी चल रहा है। जानिए, कितने देशों में यह फिल्म ट्रेंड कर रही है।

विज्ञापन
Allu Arjun Starrer Pushpa 2 Trending In The Global Top 10 For 2 weeks In A Row
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप टेन फिल्मों (नॉन इंग्लिश) की लिस्ट में लगातार दूसरे हफ्ते फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल  (रीलोडेड वर्जन)’ ने जगह बनाई है। इस समय दुनिया भर में यह फिल्म 3 नंबर पर रैंक कर रही है। साथ ही यह फिल्म 14 देशों  में भी ट्रेंड कर रही है। 

विज्ञापन


ग्लोबली इतनी बार देखी गई है 
दो हफ्तों में कुल मिलाकर 9.4 मिलियन बार ‘पुष्पा 2 : द रूल’ को ग्लोबली देखा गया है। यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश लैंग्वेज में मौजूद है। फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना,फहाद फाजिल, जगपति बाबू, सुनील, अनसुया भारद्वाज, राव रमेश जैसे कई उम्दा कलाकार हैं।
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन ने दी प्रतिक्रिया 
फिल्म  ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में पुष्पा की मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन कहते हैं, ‘पुष्पा 2: द रूल (रीलोडेड वर्जन)’ के लिए दुनिया भर से मिल रहा प्यार और तारीफ वाकई बहुत ज्यादा है। इस फिल्म के लिए हमने बहुत मेहनत की। नेटफ्लिक्स पर फिल्म की जो सफलता मिल रही है, उसे देखकर काफी गर्व हो रहा है। मैं अपने फैंस को शुक्रिया कहना चाहूंगा, जो उन्होंने फिल्म को इतना सपोर्ट किया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकुमार भी खुश नजर आए 
फिल्म  ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के डायरेक्टर सुकुमार भी दर्शकों का इतना प्यार पाकर काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने एक ऐसी दुनिया और एक अलग किरदार के लिए मंच तैयार किया जिसे दर्शकों ने पूरे दिल से अपनाया। इस फिल्म को जो प्यार अब भी मिल रहा है, मैं उसके लिए फैंस का आभारी हूं।’ वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल भी सुकुमार की तारीफ करती हैं। वह कहती हैं, ‘फिल्म  ‘पुष्पा 2 : द रूल’ भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। अब नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed