फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Share Daughter Photo On Instagram Write Caption Daddy Princess

Allu Arjun: पुष्पा 2 के अल्लू अर्जुन फिल्मों में है फायर, असल जिंदगी में किसके लिए रखते हैं फ्लावर जैसा दिल

Wed, 20 Nov 2024 01:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 20 Nov 2024 01:00 PM IST
सार

जब से फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर सिर्फ अल्लू अर्जुन ही छाए हुए हैं। फिल्म में फायर नजर आने वाले अल्लू असल जिंदगी में अपनी बेटी के लिए फ्लावर जैसे हैं, ऐसा क्यों है जानिए। 
 

विज्ञापन
Allu Arjun Share Daughter Photo On Instagram Write Caption Daddy Princess
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम-@alluarjunonline

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का देश भर के दर्शकों को इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसने कई सारे रिकॉर्ड इंटरनेट पर तोड़ दिए। इस फिल्म का ट्रेलर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बना। फिल्म में दर्शकों को अल्लू का दमदार अंदाज पसंद आया। दर्शक उनके संवाद 'फायर नहीं वाइल्ड फायर है मैं' को भी खूब पसंद कर रहे हैं, इस पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बना रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पर्दे पर इमेज काफी रफ-टफ है लेकिन असल जिंदगी में वह अपनी बेटी के लिए तो बिल्कुल फ्लावर जैसे हैं यानी बहुत नमरदिल हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक फोटो साझा किया और उस पर एक प्यारा सा मैसेज लिखा। 

विज्ञापन

Allu Arjun Share Daughter Photo On Instagram Write Caption Daddy Princess
अल्लू अर्जुन-बेटी अल्लू अरहा - फोटो : इंस्टाग्राम-@alluarjunonline

बेटी को करते हैं बहुत प्यार 
जब अपनी फिल्मों में अल्लू अर्जुन व्यस्त नहीं होते हैं, तो सारा समय अपने परिवार और बच्चों के साथ गुजारते हैं। खासकर अपनी बेटी अल्लू अरहा को तो वह बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रमोशन से समय निकालकर अल्लू ने अपनी बेटी के साथ समय बिताया। साथ ही अपनी और बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी साझा की। इस फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, इसमें अल्लू अर्जुन लिखते हैं-'अल्लू अरहा सिर्फ पापा की बेटी नहीं, वह पापा की राजकुमारी है।' इस तरह से अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी पर खूब प्यारा लुटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा अल्लू से ज्यादा मां को अहमियत देता है 
अल्लू अर्जुन का एक बेटा भी है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के बारे में बताया कि वह उन्हें बहुत प्यार करता है। अल्लू एक इंटरव्यू में कहते हैं कि मेरा बेटा मेरे लिए कुछ भी कर सकता है लेकिन जब उसकी मां के साथ कुछ गलत हो जाए तो वह मुझे भी नहीं छोड़ता है। कहने का मतलब है कि अल्लू अर्जुन का बेटा अपनी मां के ज्यादा करीब है।

विज्ञापन

'पुष्पा 2' से पहले री रिलीज होगा पहला भाग 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' जल्द रिलीज होगी ही, लेकिन इससे पहले दर्शक उनकी पहली फिल्म 'पुष्पा-द राइज' को थिएटर में देखेंगे। हाल ही में घोषणा कि गई कि 22 नवंबर को फिल्म 'पुष्पा' को री रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed