फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Says Pushpa 2 Dialogue In Japanese On Film Premiere In Tokyo Fans Goes Wild For Rashmika Mandanna

अल्लू अर्जुन ने जापानी में बोला ‘पुष्पा 2’ का डायलॉग, टोक्यो में फिल्म की प्रीमियर पर साथ दिखीं रश्मिका मंदाना

Thu, 15 Jan 2026 07:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 15 Jan 2026 07:24 PM IST
सार

Allu Arjun In Japan: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ अब जापान में रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रीमियर पर अल्लू अर्जुन भी रश्मिका मंदाना के साथ टोक्यो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जापानी फैंस काफी उत्साहित हो गए…

विज्ञापन
Allu Arjun Says Pushpa 2 Dialogue In Japanese On Film Premiere In Tokyo Fans Goes Wild For Rashmika Mandanna
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन इन दिनों जापान के टोक्यो में हैं, जहां उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर हुआ है। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने प्रीमियर में जापानी भाषा में फिल्म का डायलॉग बोलकर जापान के लोगों को भी अपना फैन बना लिया। अल्लू अर्जुन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन का जापानी डायलॉग सुनकर खुश हुए फैंस
अर्जुन इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म के प्रचार के लिए टोक्यो पहुंचे, जो जापान में ‘पुष्पा कुनरिन’ के नाम से रिलीज हो रही है। इस मौके पर अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी जापान में इस कार्यक्रम में पहुंचीं। वीडियो में दिखता है कि थिएटर खचाखच दर्शकों से भरा है। प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टेज पर मौजूद हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन जापानी में फिल्म का डायलॉग बोलते हैं। जिसे सुनते ही वहां मौजूद फैंस उत्साहित हो जाते हैं। वो इस पर तालियां मारते हैं और सीटियां बजाते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)


 

जापान से सामने आईं तस्वीरें
इसके अलावा कार्यक्रम से रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टेज पर खड़े हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में दोनों कलाकार फिल्म का सिग्नेचर स्टेप भी कर रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में दोनों बैठे बातें कर रहे हैं।

Allu Arjun Says Pushpa 2 Dialogue In Japanese On Film Premiere In Tokyo Fans Goes Wild For Rashmika Mandanna
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

250 सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
जापान में यह फिल्म लगभग 250 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो जापान में किसी भारतीय फिल्म के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। पुष्पा फ्रैंचाइजी ने भारत और विदेशों में पहले ही शानदार प्रदर्शन किया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने कथित तौर पर हिंदी भाषी क्षेत्रों में 800 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर लगभग 1,800 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

एटली की फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन अब एटली के साथ उनकी आगामी फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। अभी फिल्म को AA22xA6 से पहचाना जा रहा है। वहीं रश्मिका मंदाना ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल के मध्य में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed