फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Mobbed viral video actor Managed To Protect his Wife Sneha

सामंथा के बाद अब अल्लू अर्जुन भी हुए भीड़ का शिकार, पत्नी स्नेहा को बचाने के लिए की मशक्कत; देखें वायरल वीडियो

Sun, 04 Jan 2026 04:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 04 Jan 2026 04:41 PM IST
सार

Allu Arjun Viral video: पिछले कुछ समय से साउथ के कई एक्टर्स भीड़ की बदसलूकी का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस सामंथा रुथ और निधि अग्रवाल को भीड़ की वजह से परेशान होना पड़ा। अब अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा भी भीड़ का शिकार हुए। देखें वायरल वीडियो। 

विज्ञापन
Allu Arjun Mobbed viral video actor Managed To Protect his Wife Sneha
अल्लू अर्जुन और पत्नी स्नेहा हुए भीड़ का शिकार - फोटो : इंस्टाग्राम@bunnysrikanthonline

विस्तार

‘पुष्पा’ फिल्म फेम अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह जहां भी जाते हैं, फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। हाल ही में वह अपनी पत्नी संग एक हैदराबाद के कैफ पहुंचे थे। लेकिन जब वह कैफ से बाहर आए तो फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस समय पत्नी स्नेहा भी उनके साथ मौजूद थीं। भीड़ में अल्लू अर्जुन और पत्नी स्नेहा बुरी तरह से फंस गए। 

विज्ञापन


अल्लू अर्जुन ने पत्नी को भीड़ से बचाया
वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि अल्लू अर्जुन को देखकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए। वह शख्स अल्लू अर्जुन के करीब जाने की कोशिश करता दिखा। इतनी भीड़ को देखकर स्नेहा काफी घबरा गई। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी को फैंस से दूर किया और गाड़ी में किसी तरह से बिठाया। यह काम करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।  
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन ने फैंस को शांत करने की कोशिश की
पत्नी को कार में बिठाने के बाद अल्लू अर्जुन ने फैंस के सामने हाथ जोड़कर जाने की अपील की। इस पूरी घटना के दौरान अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी में तैनात लोग कहीं नहीं दिखे। बताते चलें कि की साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ एक मॉल में और सामंथा रुथ के साथ एक इवेंट के दौरान ऐसी घटना हुई। दोनों ही एक्ट्रेस को भीड़ ने घेरा, उनके साथ बदसलूकी करने से भी फैंस बाज नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bunny Srikanth (@bunnysrikanthonline)


एटली की फिल्म कर रहे हैं अल्लू अर्जुन 
इन दिनों अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली की फिल्म 'AA22XA6' कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed