Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun denies baseless claims that he had a list of 42 strict rules to meet People

क्या अल्लू अर्जुन से मिलने पर करना पड़ता है 42 नियमों का पालन? महिला के दावे पर अभिनेता की टीम ने कही ये बात

Tue, 10 Feb 2026 09:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Feb 2026 09:26 PM IST
सार

42 rules to meet Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर एक महिला ने हाल ही में दावा किया कि उनसे मिलने के लिए 42 शर्तों का पालन करना पड़ता है। इस पर 'पुष्पा' एक्टर की टीम ने रिएक्शन देते हुए स्टेटमेंट जारी किया है। 

विज्ञापन
Allu Arjun denies baseless claims that he had a list of 42 strict rules to meet People
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline

विस्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन के फैंस दुनियाभर में हैं। उनकी एक झलक को लेकर फैंस बेताब रहते हैं। मगर हाल ही में एक ब्रांड की स्ट्रैटजी टीम का हिस्सा रह चुकीं कावेरी बरुआ ने दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने के दौरान 42 नियमों का पालन करना पड़ता है। उन्होंने अभिनेता से मुलाकात का एक किस्सा भी साझा किया और बताया कि इससे पहले उन्हें नियम व शर्तों की लिस्ट पकड़ाई गई थी। कावेरी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अल्लू अर्जुन की टीम ने महिला के दावे को न सिर्फ खारिज किया है, बल्कि लीगल एक्शन की बात भी कही है।

विज्ञापन


एक्टर की टीम ने लिया लीगल एक्शन
अभिनेता अल्लू अर्जुन की टीम ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कावेरी के दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज किया है। टीम ने लिखा है, 'हाल ही में अल्लू अर्जुन के बारे में जो बातें कही गईं, वह पूरी तरह गलत और निराधार हैं। अल्लू अर्जुन ने हमेशा खुद को सम्मान और गरिमा के साथ पेश किया है। हम इन झूठे आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हमारी लीगल टीम मानहानि की कार्रवाई शुरू कर रही है। सभी से हमारी अपील है कि बिना पड़ताल किए इस तरह की खबरों का प्रसार करने से बचें'।
विज्ञापन


Trending Videos

आंखों में देखने से लेकर हाथ मिलाने तक की इजाजत नहीं!
बता दें कि एक पॉडकास्ट में कावेरी ने दावा किया कि अभिनेता अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उन्हें एक नोट दिया गया था। इसमें 42 बातें लिखी थीं कि क्या करें और क्या न करें। इनमें लिखा था, 'सर की आंखों में मत देखना, हाथ नहीं मिलना आदि'।उन्होंने मैनेजमेंट की एक मुश्किल चेन के बारे में भी बताया कि उनके पास मैनेजर के मैनेजर का भी मैनेजर होता है। वे बहुत सख्त हैं'। कावेरी के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर के कथित प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए जाने लगे। इसके बाद उनकी टीम ने इन्हें खारिज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed