फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ajith Kumar Hoists The Indian Flag In Belgium After Securing Podium Finish In The Circuit De Spa Francorchamps

अजीत कुमार ने बेल्जियम में लहराया भारत का झंडा, कार रेस में पोडियम फिनिश किया हासिल; टॉप पोजीशन्स में रही टीम

Mon, 20 Apr 2026 09:27 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Apr 2026 09:27 AM IST
सार

Ajith Kumar: साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है, लेकिन इस बार फिल्मों से नहीं बल्कि रेसिंग ट्रैक पर। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ajith Kumar Hoists The Indian Flag In Belgium After Securing Podium Finish In The Circuit De Spa Francorchamps
अजीत कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार केवल फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि एफ1 रेसिंग के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। वे रेसिंग के लिए काफी समर्पित नजर आते हैं। अब उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसके बाद से ही एक्टर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन

कार रेस में हासिल किया पोडियम फिनिश 
हाल ही में बेल्जियम के मशहूर सर्किट दे स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स में आयोजित एक इंटरनेशनल कार रेस में अजीत कुमार और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोडियम फिनिश हासिल किया।

विज्ञापन


उनकी टीम टॉप पोजीशन्स में रही, जो किसी भी रेसर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस जीत के बाद अजीत कुमार ने भारतीय झंडा लहराकर जश्न मनाया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अजीत कुमार की टीम लगातार इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी उनकी टीम दुबई और इटली में हुई रेस में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by D'one Channel (@donechannel1)

काफी वक्त से मोटरस्पोर्ट्स में एक्टिव हैं अजीत
एक्टर होने के साथ-साथ अजीत एक पैशनेट रेसर भी हैं और काफी वक्त से मोटरस्पोर्ट्स में एक्टिव हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई और हर कोई इसे भारत के लिए गर्व का पल बता रहा है। कुल मिलाकर, अजीत कुमार ने एक बार फिर दिखा दिया कि मेहनत और जुनून से किसी भी फील्ड में सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed