Aishwarya Rajinikanth: पिता की फिल्म का निर्देशन कर भावुक हुईं ऐश्वर्या, रजनीकांत के लिए कह दी यह बड़ी बात
यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित ड्रामा है, फिल्म में विष्णु विशाल एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। एआर रहमान फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या पिता की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्म '3' के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी, जिसमें धनुष लीड रोल में नजर आए थे। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'लाल सलाम' में व्यस्त हैं, जिसमें रजनीकांत के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मौजूदा समय में इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है। फिल्म की शूटिंग के बीच, ऐश्वर्या ने अपने पिता को निर्देशित करने को लेकर एक भावनात्मक बयान साझा किया है।
फिल्म के सेट से सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर साझा करते हुए, ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिखा, "मैं आपको देखती हूं..मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मैं आपके साथ शूटिंग करूंगी..मैं आपकी प्रशंसा करती हूं..मैं आपको प्यार करती हूं..कभी-कभी मैं आपके माध्यम से देखती हूं.. ज्यादातर बार मैं आपके साथ दुनिया को देखती हूं.. मुझे एहसास होता है..मैं आप हूं… हर एक दिन अप्पा..मैं आपसे बहुत अधिक प्यार करती हूं।''
Monday Flashback: कभी शराब के नशे में डूबे रहते थे महेश भट्ट? इस घटना के बाद लिया था छोड़ने का फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित ड्रामा है, फिल्म में विष्णु विशाल एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। एआर रहमान फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। इसे इसी साल 2023 में कई भाषाओं में एक साथ रिलीज करने की तैयारी चल रही है। जीविता राजशेखर भी 33 साल बाद एक अभिनेत्री के रूप में इस फिल्म से वापसी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में रजनीकांत की बहन का किरदार निभा रही हैं।
Telegu Indian Idol: सौजन्या भगवतुला ने जीता तेलुगू इंडियन आइडल 2, अल्लू अर्जुन ने विजेता को सौंपी ट्रॉफी