Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun released from chanchaguda central jail spending night in custody lawyer says will take legal action

Allu Arjun Arrest: जेल में रात बिताकर सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, ऑफिस पहुंचकर आराम किया; अब घर के लिए रवाना

Sat, 14 Dec 2024 08:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Dec 2024 08:47 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन को आज सुबह 7.15 पर जेल से रिहा कर दिया गया है। हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वे जल्द ही घर पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
Allu Arjun released from chanchaguda central jail spending night in custody lawyer says will take legal action
अल्लू अर्जुन - फोटो : एएनआई

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। अब वो वहां से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एक्टर को लेने के लिए उनके सुसर चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद जेल के बाहर पहुंचे। वे यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए। रास्ते पर उनकी गाड़ी को भी देखा गया, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल में बिताई एक रात
बताते चलें कि 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि, कागजी कामों में हुई देरी के चलते उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया। ऐसे में अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में ही बितानी पड़ी।
 
Trending Videos

चिन्नी कृष्णा ने कही ये बात
इस मामले पर राइटर चिन्नी कृष्णा ने कहा- यह पूरी तरह से पुलिस और सरकार द्वारा रचा गया मामला है। आप किसी के बेडरूम में घुसकर उसे कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं?'
 

घर के बाहर तैनात पुलिस बल
अल्लू अर्जन की रिहाई से पहले उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से ये कदम उठाए गए हैं। उनके ऑफिस गीता आर्ट्स के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है। गीता आर्ट्स एक फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी है जिसकी स्थापना 1972 में अल्लू अरविंद ने की थी।
 

Allu Arjun Released: घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- जो हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं, कानून का पूरा सहयोग करूंगा


वकील ने कही ये बात
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने हैदराबाद जेल अधिकारियों की आलोचना की है। वकील ने बताया कि 'पुष्पाराज' को तेलंगाना हाईकोर्ट की ओर से बेल दी गई थी। वकील ने बताया कि हाईकोर्ट की ऑर्डर कॉपी में साफ लिखा है, कि जेल अधिकारी को अल्लू अर्जुन को रिहा करना है। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके खिलाफ वे लीगल एक्शन लेंगे।
 

Allu Arjun: ‘कॉफी खत्म करके चलूंगा, आप मेरे बेडरूम…’ जानिए पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो क्या बोले अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन के पिता और ससुर पहुंचे जेल
अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद भी हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल पहुंचे। अल्लू अर्जुन को रात भर जेल में बितानी पड़ी। हालांकि, सुबह उनके पिता और ससुर उन्हें जेल रिहा करवा घर लाने के लिए मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed