‘स्ट्रीट डॉग’ वाले बयान पर ट्रोल हुए राघव लॉरेंस, एक्टर ने विवाद पर दी सफाई, कहा- ‘बात को गलत ढंग से पेश किया’
Raghava Lawrence: एक्टर-डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उठे विवाद के बाद अपनी सफाई दी है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों एक्टर को देनी पड़ी सफाई?
विस्तार
दरअसल, एक प्रेस बातचीत के दौरान उनके बयान को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था और आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों की तुलना कुत्तों से की है।
क्या था पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब राघव लॉरेंस ने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी नई सरकार को काम समझने और खुद को सेट करने में थोड़ा समय लगता है।
अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने एक उदाहरण दिया। लॉरेंस ने कहा, ‘हम जब नया घर लेते हैं, तो एक-दो बार देखकर लेते हैं। लेकिन जब उसमें रहने लगते हैं, तब धीरे-धीरे उसकी दिक्कतें समझ आती हैं। यहां तक कि इलाके का एक आवारा कुत्ता भी हमें देखकर भौंकता है। उसे अपनाने के लिए हमें कभी बिस्किट या कभी बिरयानी देनी पड़ती है। यही हाल नई जगह और नए सिस्टम का होता है। आपने उन्हें एक राज्य दिया है, थोड़ा समय दीजिए।’
सोशल मीडिया पर हुआ बवाल
जैसे ही इस बातचीत के छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, कई लोगों ने यह समझ लिया कि लॉरेंस लोगों की तुलना कुत्तों से कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
राघव लॉरेंस की सफाई
विवाद बढ़ने के बाद लॉरेंस ने एक्स पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने लिखा, ‘“मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे फैंस और लोग मेरे लिए मां के समान हैं। कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं कि मैंने लोगों को कुत्ता कहा, जो बिल्कुल गलत है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि जब हम नई जगह जाते हैं, तो वहां के माहौल और आसपास के लोगों व चीजों को समझने में समय लगता है। मैंने कहीं भी लोगों के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं किया।’ लॉरेंस ने लोगों से अपील की कि वे पूरा वीडियो देखें और फिर अपनी राय बनाएं। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था।
Hi everyone,
— Raghava Lawrence (@offl_Lawrence) June 14, 2026
I would like to clarify a misunderstanding regarding my recent press meeting.
I have always said that my fans and the people are equal to my mother. Some are spreading false news that I referred to people as dogs, which is completely untrue and misleading.
All I… pic.twitter.com/576GhWsI61
राघव लॉरेंस साउथ इंडियन सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के रूप में की थी और बाद में एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें- CJP के साथ जुड़े प्रकाश राज, NEET पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन; बोले- ‘हमें पाकिस्तानी कहकर डरा नहीं सकते’
वह खास तौर पर ‘मुनि’ और ‘कंचना’ जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने 2020 में फिल्म ‘लक्ष्मी’ से बॉलीवुड में डायरेक्शन डेब्यू भी किया था।