फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actors Vijay Deverakonda Radhika Madan collaborated on a new song titled Sahiba

Vijay Deverakonda: राधिका मदान संग प्रेम में डूबे नजर आए विजय, गीत 'साहिबा' का पोस्टर दर्शकों संग किया साझा

Fri, 08 Nov 2024 07:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Nov 2024 07:08 PM IST
सार

साउथ के सबसे प्रसिद्धि अभिनेताओं में से एक विजय देवरकोंडा ने अपने एक नए गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस गाने में वह अभिनेत्री राधिका मदान के साथ नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Actors Vijay Deverakonda Radhika Madan collaborated on a new song titled Sahiba
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभी कुछ देर पहले ही विजय देवरकोंडा ने अपने नए गाने साहिबा का पोस्टर अपने फैंस के साथ साझा किया है। यह गाना उनके फैंस के लिए शानदार तोहफा है। पोस्टर में वह अभिनेत्री राधिका के साथ प्रेम में डूबे हुए दिखाई दिए। यह गाना एक प्रेम गीत है। 

विज्ञापन

जसलीन रॉयल ने गया है गाना 
साहिबा गीत को संगीतकार और गायिका जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के वीडियो को सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया। इसमें वह और राधिका मदान प्रेम के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। जल्द ही दर्शकों को यह गाना सुनने को मिलेगा। विजय के अलावा गायिका जसलीन रॉयल ने दुलकर सलमान के साथ भी सिंगल सॉन्ग ट्रैक पिछले साल रिलीज किया था जो कि बहुत हिट हुआ। अब वह विजय के साथ साहिबा गीत लेकर आई हैंए उम्मीद है कि यह गाना भी हिट होगा। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by jasleen royal (@jasleenroyal)


विज्ञापन
विज्ञापन

जसलीन काफी खुश हैं विजय के साथ काम करके
विजय के साथ साहिबा गीत को करके जसलीन काफी खुश हैं। वह विजय को सुरपहीरो मानती हैं और उनके साथ काम करने को किसी सपने के पूरे होने जैसा मानती हैं। उन्हें उम्मीद है कि श्रोता इस गाने को भी खूब प्यार देंगे। आगे भी वह विजय के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।  

विज्ञापन

Actors Vijay Deverakonda Radhika Madan collaborated on a new song titled Sahiba
'वीडी 14' - फोटो : @TheDeverakonda

विजय की आने वाली फिल्म वीडी 14 
इस गाने के अलावा विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म वीडी 14 को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि यह एक वॉर ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय अलग रूप में नजर आ सकते हैं। उनके फैंस के लिए विजय को इस तरह के किरदार में देखना काफी बेहतरीन अनुभव साबित होगा। इसके अलावा भी विजय कुछ और फिल्म प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं जिनके बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed