फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Actor TVK chief Vijay declares assets worth Rs 603 cr in election affidavit submitted to Returning Officer

Vijay Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

Mon, 30 Mar 2026 08:26 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 30 Mar 2026 08:26 PM IST
सार

TVK chief Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय अब चुनावी मैदान में उतरे हैं। आज सोमवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। चुनावी हलफनामे में विजय ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

विज्ञापन
Actor TVK chief Vijay declares assets worth Rs 603 cr in election affidavit submitted to Returning Officer
विजय थलापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। अभिनेता और टीवीके चीफ विजय थलापति भी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। वे विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और आज सोमवार को उन्होंने पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है। जानिए साउथ सुपरस्टार कितनी दौलत के मालिक हैं?

विज्ञापन

Actor TVK chief Vijay declares assets worth Rs 603 cr in election affidavit submitted to Returning Officer
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल संपत्ति
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टीवीके प्रमुख विजय ने अपने चुनावी हलफनामे में लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे गए हलफनामे में अभिनेता-राजनेता ने बताया कि उनके पास 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनकी अचल संपत्ति करीब 198.62 करोड़ रुपये है, जिसमें कोडाइकनाल में कृषि भूमि और पूरे चेन्नई में व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor TVK chief Vijay declares assets worth Rs 603 cr in election affidavit submitted to Returning Officer
टीवीके चीफ विजय थलापति - फोटो : अमर उजाला

कितना कैश है विजय के पास?
विवादित देनदारियों में आकलन वर्ष 2015-16 के लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि शामिल है, जो वर्तमान में आयकर आयुक्त (अपील) और उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। इसके अलावा आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 14.13 लाख रुपये का एक विवाद CIT(A) के समक्ष लंबित है। इसके अलावा विजय की निजी चल संपत्ति में 2 लाख रुपये नकद। वहीं 213 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि अलग-अलग खातों में बैंक जमा है। इसके अलावा 2011-12 के लिए लगभग 91.36 लाख रुपये और 2015-16 के लिए 88.96 लाख रुपये शामिल हैं।

विज्ञापन

Actor TVK chief Vijay declares assets worth Rs 603 cr in election affidavit submitted to Returning Officer
विजय, टीवीके प्रमुख - फोटो : X @TVKVijayHQ

महंगी आलीशान गाड़ियां, सोना और चांदी और वार्षिक आमदनी
विजय महंगी गाड़ियों के शौकीन है और उनके पास महंगी गाड़ियों का एक बेड़ा है। इसमें BMW 530, Toyota Lexus, Toyota Vellfire और BMW i7 शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये है। उनके गहनों की जानकारी में 883 ग्राम सोना और 15 लाख रुपये की चांदी की चीजें शामिल हैं। विजय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न में कुल 184.53 करोड़ रुपये की आय दिखाई है। 

किसी बैंक का बकाया नहीं बाकी
विजय ने बताया कि उन पर बैंकों या वित्तीय संस्थानों का कोई भी बकाया या देनदारी नहीं है। हालांकि, विजय ने कई लोगों और परिवार के सदस्यों को काफी बड़ी रकम बतौर पर्सनल लोन और एडवांस दी है। उन्होंने TVK के महासचिव एन. आनंद को 3 करोड़ रुपये दिए हैं और अपने माता-पिता को भी बड़ी रकम दी है। अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये और अपनी मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये का एडवांस दिया है। अन्य बड़े एडवांस में ए.एल.पी. एंटोनियस ब्रिटो और कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20-20 करोड़ रुपये, और विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट को 5.84 करोड़ रुपये शामिल हैं। विजय ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये, अपने बेटे जेसन संजय को 8.78 लाख रुपये और अपनी बेटी दिव्या साशा को 4.60 लाख रुपये उधार दिए हैं।

विजय की पत्नी की कुल संपत्ति
विजय की पत्नी संगीता ने अलग से अपनी संपत्ति की घोषणा की है। संगीता की कुल संपत्ति 15.76 करोड़ रुपये है। इसमें 15.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। विजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो बतौर एक्टर उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' है, जो अभी रिलीज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed