सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा ने लगाए चार चांद; देखिए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ की झलकियां
70th Filmfare Awards South: बीती रात कोच्चि में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से रौनक बढ़ा दी। वहीं, कई चर्चित सितारों ने भी चार चांद लगाए। देखिए अवॉर्ड नाइट की झलकियां।
विस्तार
केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। सितारों की मौजूदगी में जगमगाई इस अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। देखिए अवॉर्ड इवेंट की कुछ खूबसूरत झलक...
सान्या ने लगाए चार चांद
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। येलो कलर की ड्रेस में जब वे स्टेज पर थिरकीं तो देखने वाले हैरान रह गए।
तेजा सज्जा और अल्लू अर्जुन ने मनाया जीत का जश्न
अवॉर्ड नाइट में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तेजा सज्जा भी नजर आए। यहां दोनों ने अवॉर्ड जीते। इसके बाद साथ में सेल्फी लेते दिखे। बता दें कि तेजा सज्जा ने 'हनु-मान' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। वहीं, अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है।
तृषा शेट्टी सहित इन सितारों भी किया डांस
अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा के अलावा निधि अग्रवाल, तृषा शेट्टी, प्रणिता सुभाष और अपर्णा बालमुरली ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। इन सितारों ने हिट गानों पर डांस किया, जिसे देख दर्शक भी झूम उठे। तृषा का डांस देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध रह गए।
ग्लैमरस लुक में दिखीं काजल अग्रवाल
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अभिनेत्री काजल अग्रवाल ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वे ग्रीन और सिल्वर कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने अवॉर्ड में शिरकत करते हुए खुशी जाहिर की। काजल को 'सत्यभामा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) - तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
रेड कार्पेट पर सितारों ने बांधा समां
शिवकार्तिकेयन, ममूटी, तेजा सज्जा, कनी कुश्रुति और प्रियामणि जैसे सितारे रेड कार्पेट पर उतरे तो अपने अंदाज और लुक से समा बांध दिया। बता दें कि इस बार पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन कोच्चि में हुआ है।
अल्लू अर्जुन ने कहा- 'शुक्रिया'
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अवॉर्ड मिलने पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुक्रिया अदा किया है। अल्लू ने लिखा है, 'फिल्मफेयर, इस शानदार सम्मान के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि मुझे यह सम्मान ऐसी जगह मिला है, जहां मुझे इतने अनोखे तरीके से प्यार किया जाता है। मैं सभी के आशीर्वाद से अभिभूत हूं। और, मैं यह अवॉर्ड अपने सभी फैंस को उनके बेशुमार प्यार के लिए समर्पित करता हूं'।
View this post on Instagram