Karthika Nair Weds Rohit: रोहित मेनन की दुल्हनिया बनीं कार्तिका नायर, साउथ से लेकर बॉलीवुड सितारे तक हुए शामिल
कार्तिका नायर ने साझा की शादी की तस्वीरें
कार्तिका नायर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शादी की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री गोल्डन और रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रोहित मेनन क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Govinda-David Dhawan: गोविंदा और डेविड धवन के बीच वर्षों बाद दूर हुई कड़वाहट, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
कपल को सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
तस्वीर में रोहित मेनन अभिनेत्री को किस करते हुए पोज दे रहे हैं। कार्तिका नायर ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ हमारी शाही फेरीटेल शुरू होती है।' कपल को सेलेब्स से लेकर फैंस तक शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Karthika Nair weds Rohit: Chiranjeevi, Jackie Shroff, Revathi and others attend the wedding https://t.co/0CzG8fyPrW
— HT Entertainment (@htshowbiz) November 20, 2023
ये सितारे हुए शामिल
कार्तिका और रोहित मेनन की शादी समारोह से कुछ तस्वीरें और सामने आई हैं। जिसमें अभिनेत्री के परिवार के सदस्य ही नहीं, बल्कि चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ, राधिका और रेवती जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। अभिनेत्री राधिका ने एक्स पर चिरंजीवी, रेवती, सुहासिनी मणिरत्नम, भाग्यराज और पूर्णिमा की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हमारी राधा और परिवार के साथ त्रिवेंद्रम में कार्तिका नायर और रोहित की शादी का जश्न।' वहीं, शादी समारोह से जैकी श्रॉफ की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Animal Trailer: इस दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का ट्रेलर, निर्देशक ने तस्वीर साझा कर बताई तारीख