फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor starrer Animal Trailer to release on November 23

Animal Trailer: इस दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का ट्रेलर, निर्देशक ने तस्वीर साझा कर बताई तारीख

Mon, 20 Nov 2023 02:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 20 Nov 2023 02:23 PM IST
सार

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के ट्रेलर रिलीज की तारीख से पर्दा उठाते हुए फिल्म के निर्देशक ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट लिखी हुई है।  

विज्ञापन
Ranbir Kapoor starrer Animal Trailer to release on November 23
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के पोस्टर, टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है।  यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और अब तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के ट्रेलर रिलीज की तारीख से पर्दा उठाते हुए फिल्म के निर्देशक ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट लिखी हुई है। इस महीने के अंत में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही बताया कि 'एनिमल' का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sandeep Reddy Vanga (@sandeepreddy.vanga)

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार नजर आएगी रणबीर-रश्मिका की जोड़ी

एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एनिमल' एक खूनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी में पिता-पुत्र के रिश्ते के बीच खटास है। इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। वहीं, इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। 


'सैम बहादुर' से होगा 'एनिमल' का मुकाबला

यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा। विक्की के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और  फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। 


Twinkle Khanna: दीपिका के शादी वाले खुलासे पर ट्विंकल खन्ना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- यह तरीका बिल्कुल सही

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed