{"_id":"655b29a71b5a2a10690d4d99","slug":"govinda-opened-up-about-his-patch-up-with-director-david-dhawan-years-after-fall-out-2023-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda-David Dhawan: गोविंदा और डेविड धवन के बीच वर्षों बाद दूर हुई कड़वाहट, अभिनेता ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda-David Dhawan: गोविंदा और डेविड धवन के बीच वर्षों बाद दूर हुई कड़वाहट, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:13 PM IST
सार
इस महीने की शुरुआत में दिवाली से पहले गोविंदा ने डेविड धवन के एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, '80 और 90 के दशक में मेरी दो बीवियां थीं। एक सुनीता और एक डेविड।'
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और डेविड धवन के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। दोनों ने साथ में मिलकर कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, दीवाना मस्ताना और हसीना मान जाएगी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। निर्माता रमेश तुरानी की दिवाली पार्टी में फिर से मिले और इस बात का संकेत दिया कि उन्होंने सुलह कर ली है। अपने मुद्दों को सुलझाने के बाद दोनों दूसरी बार इस दिवाली पार्टी में मिले थे।
2 of 5
गोविंदा और डेविड धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मुझे खुशी है कि लोगों को अब भी लगता है कि हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए। ये उनका प्यार है। हमारा पैच-अप पहले ही हो चुका था। यह हमारी दूसरी मुलाकात थी। यह दिवाली पार्टी थी, जहां हमने अच्छा खाना खाया और अच्छा समय बिताया। हम अतीत को याद करने में विश्वास नहीं करते। इस पर विचार क्यों? यह जरूरी नहीं है। जो बीत गई सो बात गई। हमने फिल्मी बातचीत को प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन जब ऐसा हुआ, तो हमने केवल सुखद यादों के बारे में बात की और वे बहुत सारी थीं। '
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में दिवाली से पहले गोविंदा ने डेविड धवन के एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, '80 और 90 के दशक में मेरी दो बीवियां थीं। एक सुनीता और एक डेविड।' साथ में लाल दिल वाला इमोजी साझा किया।
बॉलीवुड पार्टियों में अपनी अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'मैं 19-20 साल बाद किसी इंडस्ट्री पार्टी के लिए निकला क्योंकि यह एक इंडस्ट्री पार्टी थी न कि कोई ग्रुप पार्टी। रमेश तौरानी एक अच्छे इंसान हैं। पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड पार्टियां समूह पार्टियां बन गई हैं और आप अगर एक समूह से संबंधित नहीं हैं, तो आपको आमंत्रित नहीं किया जाता है।'
उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल भी असामाजिक नहीं हूं, और मैं ग्रुप बनाने में विश्वास नहीं करता। उस समय लोग कहते थे कि गोविंदा, शक्ति कपूर, करिश्मा कपूर और डेविड धवन एक ग्रुप हैं। मैं उससे भी सहमत नहीं था। हम सभी कलाकार हैं जिन्होंने एक साथ काम किया है।' बता दें कि वर्ष 2019 में अभिनेता ने अपने और निर्देशक डेविड धवन के बीच क्यों अनबन हुई, इसपर भी बात की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।