फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Actor Yash confirms prashanth neel KGF 3 and promised it massive according to reports

KGF 3: आ गई रॉकी भाई के तकदीर के फैसले की घड़ी, खुद यश से जानिए ‘केजीएफ 3’ पर सबसे बड़ा अपडेट

Wed, 23 Oct 2024 11:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 23 Oct 2024 11:28 AM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता यश ने ‘केजीएफ 3’ को लेकर अपडेट साझा की है। अभिनेता ने कहा कि प्रशंसकों और दर्शकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश है। 

विज्ञापन
South Actor Yash confirms prashanth neel KGF 3 and promised it massive according to reports
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता यश को प्रशांत नील द्वारा निर्देशित एक्शन हिट फिल्म 'केजीएफ' में अपने प्रदर्शन के लिए बहुत प्यार और सराहना मिली। प्रशंसक इस फ्रेंचाइजी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'केजीएफ 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक हालिया साक्षात्कार में, यश ने साझा किया कि 'केजीएफ 3' निश्चित रूप से बनेगी, जिसमें वह ‘रॉकी भाई’ की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


‘केजीएफ 3’ को लेकर कही ये बात
हाल ही में एक बातचीत में, यश ने पुष्टि की कि वह तीसरे भाग को बनाने के लिए प्रशांत के साथ चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने खुलासा किया कि वह वर्तमान में  गीतू मोहनदास की 'टॉक्सिक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा,  ‘मैं वादा करता हूं, हम इसके बारे में बात करते रहेंगे। हमारे पास एक आईडिया है। इसलिए इसे वास्तव में हमारे फोकस की आवश्यकता है।’ 
विज्ञापन

Salman Khan Love Affairs: ये हसीनाएं रह चुकी हैं सलमान खान की जान, शामिल हैं पांच अभिनेत्रियों के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


‘केजीएफ 3’ को बेहतर बनाने की कोशिश 
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने यह भी कहा निर्माता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फिल्म प्रशंसकों और दर्शकों की अपेक्षाओं को पूरा करे, क्योंकि चरित्र और फिल्म दोनों को बहुत प्यार मिला है। इस बार हम कुछ बड़ा लेकर आएंगे।

'केजीएफ: चैप्टर 2' भारत की सबसे सफल फिल्मों में से एक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक चैट में, यश ने पुष्टि की कि वह रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने को लेकर इच्छा जाहिर की है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।  'केजीएफ: चैप्टर 2' हिंदी क्षेत्र सहित भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म में अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में थीं।
Jigra Controversy: 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी बताने पर वासन बाला ने तोड़ी चुप्पी, बोले- खुद देखें और मन बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed