फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South actor Sudheer Babu movie Harom Hara release date changed he worked with tiger shroff in baaghi

Sudheer Babu: ‘बागी’ के खलनायक की फिल्म ‘हरोम हारा’ की रिलीज तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगी रिलीज

Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता सुधीर बाबू की फिल्म ‘हरोम हारा’ की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया गया है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी’ में खलनायक की भूमिका निभा चुके अभिनेता इस फिल्म में बतौर हीरो नजर आएंगे।

विज्ञापन
South actor Sudheer Babu movie Harom Hara release date changed he worked with tiger shroff in baaghi
हरोम हारा - फोटो : इंस्टाग्राम @isudheerbabu

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरोम हारा’ की रिलीज की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन ज्ञानसागर द्वारका ने किया है। फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव के कारण अभिनेता के प्रशंसको को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता सुधीर बाबू के जन्मदिन पर फिल्म का गीत ‘द मुरुगन सॉन्ग’ रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म का प्रचार-प्रसार जोरों पर है।

विज्ञापन


कब होगी रिलीज?
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी’ में खलनायक की भूमिका निभा चुके सुधीर बाबू की फिल्म इससे पहले 31 मई को रिलीज होने वाली थी। अब मेकर्स ने फिल्म की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो जारी कर घोषणा की है कि ये फिल्म अब 14 जून को रिलीज होगी। वीडियो में सुधीर बाबू हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Alia Bhatt: स्पाई यूनिवर्स के लिए जासूस बनने की तैयारी में हैं आलिया भट्ट? वायरल तस्वीर ने मचाई हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


मालविका शर्मा निभाएंगी मुख्य भूमिका
श्री सुब्रह्मण्येश्वर सिनेमाज के बैनर तले सुमंत जी नायडू द्वारा निर्मित इस फिल्म में मालविका शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। ‘हारोम हारा’ 1989 में ‘चित्तूर’ जिले के ‘कुप्पम’ की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। 
Munjya Teaser: मुन्नी की तलाश में मुंज्या, सीजीआई एक्टर लगाएगा हॉरर-कॉमेडी फिल्म में तड़का, टीजर देख उड़े होश

बागी से मिली हिंदी पट्टी में पहचान
सुधीर बाबू को हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी’ में खलनायक की भूमिका से पहचान मिली। हालांकि, दक्षिण में उन्होंने कई सारी फिल्मों में बतौर हीरो काम किया है। जिसमें ‘मामा मश्चेंद्र’, ‘सम्मोहनम’, ‘प्रेम कथा चित्रम’ और अन्य फिल्में शामिल हैं। 
Imran Khan: अभिनय के अलावा इन चीजों के शौकीन हैं इमरान खान, बोले- पिछले चार साल मैंने यही काम करते हुए बिताए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed