{"_id":"664c44371235ccc0e90666ef","slug":"munjya-teaser-released-starring-sharvari-mona-singh-abhay-verma-and-sathyaraj-goes-viral-on-internet-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munjya Teaser: मुन्नी की तलाश में मुंज्या, सीजीआई एक्टर लगाएगा हॉरर-कॉमेडी फिल्म में तड़का, टीजर देख उड़े होश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Munjya Teaser: मुन्नी की तलाश में मुंज्या, सीजीआई एक्टर लगाएगा हॉरर-कॉमेडी फिल्म में तड़का, टीजर देख उड़े होश
Tue, 21 May 2024 12:20 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 21 May 2024 12:20 PM IST
सार
टीजर में 'मुंज्या' की दुनिया की एक झलक पेश करता है, जो दर्शकों को एक रहस्यमयी 'मुन्नी' की खोज के बारे में जानने के लिए उत्सुक करता है। यह डरावनी, लेकिन कॉमेडी झलक दर्शकों को मुंज्या के पीछे के रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक करती है।
विज्ञापन
मुंज्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्त्री की सफलता के बाद, मैडॉक फिल्म्स भारत के पहले सीजीआई अभिनेता 'मुंज्या' के साथ अपनी आगामी फिल्म के साथ हर किसी का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने बच्चों का खास ध्यान रखते हुए फिल्म का निर्माण किया है और दावा किया है कि यह फिल्म बच्चों को काफी पसंद आने वाली है।
'मुंज्या' का टीजर जारी
टीजर में 'मुंज्या' की दुनिया की एक झलक पेश करता है, जो दर्शकों को एक रहस्यमयी 'मुन्नी' की खोज के बारे में जानने के लिए उत्सुक करता है। यह डरावनी, लेकिन कॉमेडी झलक दर्शकों को मुंज्या के पीछे के रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक करती है। स्त्री और भेड़िया जैसे लोकप्रिय पात्रों के निर्माता, मैडॉक फिल्म्स अब एक नए प्रकार के पात्र के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मुंज्या सिर्फ एक प्राणी नहीं है, जो बातचीत कर सकता है और चल सकता है। यह एक डिजिटल चमत्कार है, जो अपनी हर हरकत से डर पैदा करता है।
CGI को प्रदर्शित करने वाली पहली भारतीय फिल्म है 'मुंज्या'
यह फिल्म आधुनिक तकनीक को अपनाने के दिनेश विजान के दृष्टिकोण का एक प्रमाण है। दिनेश का यह दृष्टिकोण फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक पूरी तरह से महसूस की गई है। बता दें कि यह सीजीआई को प्रदर्शित करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। 24 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।
विज्ञापन
इन कलाकारों से सजी है फिल्म
फिल्म में शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। 'मुंज्या' 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मालूम हो कि फिल्म टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसे सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म बच्चों को जरूर पसंद आएगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'मैडॉक फिल्म्स का नया आविष्कार सराहनीय है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन