{"_id":"664c3ed86748ea9d780fa548","slug":"imran-khan-opened-up-about-his-new-skills-says-i-always-been-interested-in-architecture-and-design-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: अभिनय के अलावा इन चीजों के शौकीन हैं इमरान खान, बोले- पिछले चार साल मैंने यही काम करते हुए बिताए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Imran Khan: अभिनय के अलावा इन चीजों के शौकीन हैं इमरान खान, बोले- पिछले चार साल मैंने यही काम करते हुए बिताए
Tue, 21 May 2024 12:02 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 21 May 2024 12:02 PM IST
सार
हाल ही में एक बातचीत के दौरान इमरान ने कहा कि उन्हें हमेशा से आर्किटेक्चर में दिलचस्पी रही है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने 3डी मॉडलिंग सीखी और अपना नया घर खुद डिजाइन किया।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता इमरान खान इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। अभिनय के अलावा इमरान को डिजाइनिंग का भी शौक है। हाल ही में वे अपने इस शौक पर बात करते नजर आए। काफी वक्त से इमरान इंडस्ट्री से दूर हैं। इन दिनों जब वे लोगों की नजर से दूर थे तो अपने इसी शौक को भरपूर समय दे रहे थे। इमरान की आखिरी फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान इमरान ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी मानसिक सेहत का भरपूर ख्याल रखा। साथ ही कुछ समय अपने शौक को दिया।
विज्ञापन
खुद डिजाइन किया नया घर
हाल ही में एक बातचीत के दौरान इमरान ने कहा कि उन्हें हमेशा से आर्किटेक्चर में दिलचस्पी रही है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने 3डी मॉडलिंग सीखी और अपना नया घर खुद डिजाइन किया। अपने गैराज की सभी महंगी गाड़ियों को छोड़ने के बाद उन्होंने अपने हाथों से एक कार को कस्टमाइज किया। उन्होंने कहा, 'जिन दो चीजों में मैंने खुद को डुबोया, उनमें मेरी हमेशा से आर्किटेक्चर और डिजाइनिंग में दिलचस्पी रही है'।
विज्ञापन
Karan Johar: करण जौहर का परिणीति पर कटाक्ष, अभिनेत्री के पार्टी में फिल्में ऑफर होने वाले बयान पर किया पलटवार
विज्ञापन
कारों के प्रति रहा है जुनून
इमरान खान ने कहा कि कारों के प्रति अपने शौक और भौतिक चीजों से लगाव को लेकर भी बात की और कहा, 'मैं कारों का शौकीन रहा हूं। मैंने फैंसी, महंगी कारों को छोड़ दिया और अपने लिए वोक्सवैगन पोलो खरीदी। मेरे पास पहियों, कस्टम सस्पेंशन, कस्टम एग्जॉस्ट सिस्टम से सजी पोलो जीटी है। मैंने इसके इंटरनल सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया और थर्ड-पार्टी पैडल शिफ्ट ले लिया। पिछले चार साल मैंने यही करते हुए बिताए'।
Shekhar Suman: 'अगर मैं काम नहीं कर पाया तो बीजेपी से बाहर हो जाऊंगा', शेखर सुमन के बयान ने मचाई हलचल
बोले- खुद की कस्टमाइज कार में मिलती है खुशी
इमरान खान ने कहा कि उनके पास फेरारी थी, लेकिन उन्होंने उसे बेच दिया, क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि इसका उनके लिए कोई मतलब नहीं था और वह इसे मुंबई के आसपास नहीं चला सकते थे। एक्टर ने कहा, 'मैं 30-31 साल का था। उसी दौरान मैं पिता बना था, मैं एक बड़े और बेहद खूबसूरत घर में रहता था। मेरे पास महंगी कारें थीं। इन सब से मुझे बहुत खुशी होनी चाहिए थी, लेकिन मुझे बहुत बुरा लगा। यही वो चीजें थीं, जिन्हें धीरे-धीरे मैंने छोड़ना शुरू कर दिया। सच बताऊं तो मुझे फेरारी के मुकाबले अपनी वोक्सवैगन पोलो पर काम करने में कहीं ज्यादा खुशी मिली है'।
Monday Box Office Collection: लाखों में सिमटे हॉलीवुड के लंगूर, राजकुमार की 'श्रीकांत' चल रही धीमी चाल