{"_id":"688873f007c6f708d5077704","slug":"south-actor-rajinikanth-aamir-khan-movie-coolie-trailer-release-date-event-poster-released-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth: रजनीकांत-आमिर खान की 'कुली' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फिल्म का नया पोस्टर आया सामने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajinikanth: रजनीकांत-आमिर खान की 'कुली' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फिल्म का नया पोस्टर आया सामने
Tue, 29 Jul 2025 12:44 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:44 PM IST
सार
Movie Coolie Trailer Release Date: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और परफेक्शनिस्ट आमिर खान की नई फिल्म 'कुली' के ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
विज्ञापन
रजनीकांत
- फोटो : एक्स
विस्तार
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘कुली’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में आमिर खान भी नजर आने वाले हैं, जिसके बाद लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। इसी के साथ फिल्ममेकर्स ने नया पोस्टर भी जारी कर दिया है जिसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है।
कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। ट्रेलर की तारीख 2 अगस्त तय की गई है, जबकि फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पहली बार एक साथ दिखेंगे रजनीकांत और आमिर खान
फिल्म 'कुली' सिर्फ रजनीकांत की वजह से ही नहीं, बल्कि इसकी बड़ी स्टारकास्ट के चलते भी चर्चा में है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहीर और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि रजनीकांत और आमिर खान करीब 30 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों इससे पहले 1995 में फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ में साथ नजर आए थे।
ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: फराह खान को मिला अमिताभ बच्चन का लेटर, अब उनके रसोइये दिलीप को भी है ऐसे पत्र की चाहत

The wait is over! The highly anticipated #Coolie Trailer from August 2💥#Coolie releasing worldwide August 14th
विज्ञापन विज्ञापन
#CoolieFromAug14 #CoolieTrailerFromAug2 #CoolieTrailer pic.twitter.com/n3ysni4zxu— INOX Movies (@INOXMovies) July 29, 2025
पहली बार एक साथ दिखेंगे रजनीकांत और आमिर खान
फिल्म 'कुली' सिर्फ रजनीकांत की वजह से ही नहीं, बल्कि इसकी बड़ी स्टारकास्ट के चलते भी चर्चा में है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहीर और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि रजनीकांत और आमिर खान करीब 30 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों इससे पहले 1995 में फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ में साथ नजर आए थे।
ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: फराह खान को मिला अमिताभ बच्चन का लेटर, अब उनके रसोइये दिलीप को भी है ऐसे पत्र की चाहत
कुली
- फोटो : एक्स
चेन्नई में होगा प्री-रिलीज इवेंट
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 2 अगस्त को प्री-रिलीज इवेंट आयोजित होगा, जहां रजनीकांत समेत पूरी टीम मौजूद रहेगी। इस कार्यक्रम में रजनीकांत का स्पेशल स्पीच भी होगा, जिसे लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।
आमिर खान का नया लुक बना चर्चा का विषय
हाल ही में मेकर्स ने आमिर खान का एक पोस्टर भी रिलीज किया था जिसमें वो ‘दाहा’ नाम के किरदार में एक रफ एंड टफ लुक में दिखाई दे रहे हैं। ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस उनके किरदार को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे।
संगीत से भी मचाया धमाल
फिल्म के ट्रेलर से पहले ही इसके गाने रिलीज किए जा चुके हैं। संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत निर्देशन में तैयार किए गए गाने 'मोनिका', 'चिकितु' और 'पावरहाउस' पहले ही रिलीज हो चुके हैं और म्यूजिक चार्ट पर टॉप में हैं।