Mohanlal: मोहनलाल के जन्मदिन पर मिला उनके प्रशंसकों को तोहफा, ‘एल2: एमपुरान’ का पहला लुक आया सामने
दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता मोहनलाल की आगामी फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी हो गया है। निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा किया है।
विस्तार
मोहनलाल दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। आज यानी 21 मई को वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के प्रशंसक जितनी बेसब्री के साथ उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे थे, उतनी ही बेसब्री के साथ वह उनकी आगामी फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ का भी इंतजार कर रहे थे। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने प्रशंसकों को उनके जन्मदिन पर निराश नहीं किया और आगामी फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया।
‘लूसिफर’ की अगली किस्त है ‘एल2: एमपुरान’
‘एल2: एमपुरान’ साल 2019 में आई ‘लूसिफर’ की ट्रायलॉजी की दूसरी किस्त के रूप में आ रही है। ‘एल2: एमपुरान’ में मोहनलाल ‘खुरेशी-अबराम’ उर्फ ‘स्टीफन नेदुमपल्ली’ के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। नए पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के सीक्वल में पहले से ज्यादा काम किया गया है।
Mission Raniganj: थिएटर और ओटीटी के बाद अब टेलीविजन पर आ रही 'मिशन रानीगंज', इस दिन इन चैनल पर होगी प्रसारित
View this post on Instagram
माफिया बॉस की भूमिका में दिख रहे मोहनलाल
जहां ‘लूसिफर’ के पहले पोस्टर में अभिनेता अकेले सफेद रंग की पोशाक में नजर आए थे। वहीं, ‘एल2: एमपुरान’ में वह काले रंग की पोशाक में दिख रहे हैं। इस लुक में वह एक माफिया बॉस की तरह नजर आ रहे हैं। ‘एल2: एमपुरान’ के पोस्टर को देखकर लगता है कि खुरेशी-अबराम के अंदर का शैतान अब बाहर आ गया है।
बंदूकों के बीच घिरे हैं अभिनेता
फिल्म के पहले पोस्टर में मोहनलाल बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए दिख रहे हैं। बॉडीगार्ड्स ने हाथों में बंदूक ले रखी है। बता दें कि पूरा पोस्टर काले और ग्रे रंग में दिख रहा है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करने से पहले पृथ्वीराज ने अपनी और मोहनलाल की एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।
Anil Kapoor: फिल्म 'हाउसफुल 5' का हिस्सा नहीं होंगे अनिल कपूर! फीस को लेकर हुआ विवाद