फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor is No longer Part Of Housefull 5 After Clash Over Fees know why

Anil Kapoor: फिल्म 'हाउसफुल 5' का हिस्सा नहीं होंगे अनिल कपूर! फीस को लेकर हुआ विवाद

Tue, 21 May 2024 01:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 May 2024 01:59 PM IST
सार

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' की स्टारकास्ट को लेकर बदलाव हुआ है। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख तो नजर आएंगे, लेकिन अब इस फिल्म में अनिल कपूर नजर नहीं आएंगे। जानें पीछे की वजह।

विज्ञापन
Anil Kapoor is No longer Part Of Housefull 5 After Clash Over Fees know why
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor

विस्तार

अनिल कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें हर कोई चाहता है। अनिल की फिल्मों की रिलीज का आज भी दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अनिल बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद हैं। अनिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने अब फिल्म 'हाउसफुल 5' को छोड़ दिया है। जानिए क्या है वजह।
विज्ञापन


हाउसफुल 5
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल' के 5वें सीक्वल का एलान पिछले साल दिसंबर में हुआ था। इस फिल्म में अक्षय और रितेश तो पहले से ही कंफर्म अभिनेता रहे हैं। दोनों ने अब तक चारों फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन फिल्म के बाकी कलाकारों में बदलाव होते गए हैं। हाल ही में अभिषेक कुमार ने कंफर्म किया था कि वह इस फिल्म में फिर से जुड़ रहे हैं। इससे पहले वह इसके तीसरे सीक्वल में नजर आए थे। वहीं, अनिल कपूर का भी नाम 'हाउसफुल 5' से जोड़ा गया। कहा जा रहा था कि वह इसमें खास रोल निभाते नजर आएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


अनिल ने क्यों छोड़ी फिल्म
निर्देशक तरुण मनसुखानी की आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' की रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में बाकी स्टारकास्ट के अलावा अनिल कपूर भी नजर आने वाले थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इस फिल्म में अनिल कपूर नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ इंकार कर दिया है। इसकी वजह फिल्म में उनकी फीस बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल को उनके मन मुताबिक फीस नहीं मिल रही है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि अनिल को कितनी फीस चाहिए थी। फिल्म को लेकर अभीतक अनिल की तरफ से  कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा था, ''हाउसफुल फ्रेंचाइजी की भारी सफलता का क्रेडिट ऑडियंस को जाता है। 'हाउसफुल 5' की कहानी बहुत अलग है और लोगों को जरूर पसंद आएगी। इसके लिए बेहतरीन वीएफएक्स की भी जरूरत है, जिस वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।'' यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Scarlett Johansson: स्कारलेट जोहानसन ने चैटजीपीटी पर उतारा गुस्सा, बोलीं- बिल्कुल मेरी आवाज से मिलती जुलती...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed