{"_id":"664c5836bfa71fd3740e8558","slug":"akshay-kumar-film-mission-raniganj-is-set-to-world-television-premiere-on-this-date-only-on-zee-cinema-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission Raniganj: थिएटर और ओटीटी के बाद अब टेलीविजन पर आ रही 'मिशन रानीगंज', इस दिन इन चैनल पर होगी प्रसारित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mission Raniganj: थिएटर और ओटीटी के बाद अब टेलीविजन पर आ रही 'मिशन रानीगंज', इस दिन इन चैनल पर होगी प्रसारित
Tue, 21 May 2024 01:53 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 21 May 2024 01:53 PM IST
सार
बीते वर्ष आई फिल्म 'मिशन रानीगंज' काफी चर्चा में रही। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। अक्षय कुमार इसमें मुख्य भूमिका निभाते दिखे। फिल्म अब टीवी पर प्रसारित होने जा रही है। प्रसारण की तारीख क्या है? जानें
विज्ञापन
मिशन रानीगंज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते वर्ष अक्तूबर में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं। 'मिशन रानीगंज' एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें 1989 में कोयला खनिकों को बचाने वाले जसवंत सिंह गिल के बहादुर मिशन को दिखाया गया है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में जसवंत सिंह गिल का रोल अदा किया है। थिएटर के बाद बीते वर्ष दिसंबर में फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी। और, अब यह फिल्म टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रही है।
विज्ञापन
दमदार कलाकारों ने पार लगाया अक्षय का बेड़ा, ‘लगान’ की याद दिलाती टीनू देसाई की फिल्म
विज्ञापन
इस दिन टेलिविजन पर उठा सकेंगे लुत्फ
'मिशन रानीगंज' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। क्रिटिक्स से भी फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सिनेमाघरों और ओटीटी के बाद अब टेलीविजन पर भी फिल्म का लुत्फ उठाया जा सकता है। गर्मी की छुट्टियों के मौके पर यह फिल्म दर्शक सपरिवार देख सकते हैं। आगामी 23 मई को 'मिशन रानीगंज' जी सिनेमा पर रात आठ बजे आएगी। यह फिल्म जसवंत सिंह गिल के साहस और जज्बे की अनोखी कहानी को दिखाती है।
विज्ञापन
Sudheer Babu: ‘बागी’ के खलनायक की फिल्म ‘हरोम हारा’ की रिलीज तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगी रिलीज
इस ओटीटी पर हुई थी रिलीज
अक्षय कुमार की इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को पर्दे पर दिखाती है, जिसने न केवल देश, बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था। बता दें कि टेलीविजन पर आने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म का प्रीमियर हो चुका है।
Imran Khan: आमिर पुरस्कार समारोहों में क्यों नहीं जाते? इमरान ने बताई वजह, कहा- हम कला की नुमाइश नहीं करते
अक्षय कुमार ने साझा की खुशी
फिल्म के टीवी प्रीमियर पर अक्षय कुमार ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, ' फिल्म 'मिशन रानीगंज' भारतीय घरों तक पहुंच रही है, इस बात ने खुशी से भर दिया है। यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को एक श्रद्धांजलि है, जो नेकी में विश्वास करते थे और जिन्होंने दूसरों को बचाने की बात आने पर अपनी जान की कभी परवाह नहीं की। ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन से कहीं आगे की चीज है। हम चाहते हैं कि लोग कैप्सूल गिल और उनकी कहानी के बारे में जानें'।
Inside Story: प्रशांत वर्मा की फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी, रणवीर की फीस सुनकर निर्माता ने बंद कर दी फिल्म