फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sourabh Raaj Jain wife Ridhima recently underwent surgery now actor shares her health update

Sourabh Jain: 'महाभारत' के श्रीकृष्ण की पत्नी को मिली अस्पताल से छुट्टी, सर्जरी पर सौरभ जैन ने दिया बड़ा अपडेट

Sun, 11 Jun 2023 06:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 11 Jun 2023 06:30 PM IST
सार

'महाभारत' के श्रीकृष्ण यानी सौरभ राज जैन की पत्नी हाल ही में सर्जरी से गुजरी हैं। एक्टर ने ताजा पोस्ट कर रिद्धिमा का हेल्थ अपडेट साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Sourabh Raaj Jain wife Ridhima recently underwent surgery now actor shares her health update
सौरभ जैन-रिद्धिमा जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैथालॉजिकल शो 'महाभारत' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सौरभ जैन ने हाल ही में अपनी पत्नी की सर्जरी के बारे में जानकारी दी। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं और पत्नी रिद्धिमा की 'खतरे की स्थिति' का खुलासा किया, साथ ही बताया कि सर्जरी के बाद अब उनकी हालत कैसी है। 

विज्ञापन

रिद्धिमा जैन की हुई सर्जरी

छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर सौरभ जैन ने हाल ही में अपनी पत्नी की सर्जरी की खबर को फैंस के साथ साझा किया। एक्टर ने खुलासा किया कि रिद्धिमा की तबीयत किस कदर बिगड़ी थी। तस्वीरों के साथ एक्टर ने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को उनकी मदद और उपचार के लिए धन्यवाद देते हुए एक लंबा आभार नोट भी लिखा।

विज्ञापन


Twinkle Khanna: लंदन से मास्टर्स कर रहीं ट्विंकल खन्ना ने दिखाई कॉलेज लाइफ की झलक, 'बुढ़ापे' पर भी कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sourabh Raaj Jain (@sourabhraaj.jain)

सौरभ राज जैन ने दिया हेल्थ अपडेट

सौरभ जैन ने पत्नी रिद्धिमा की बीमारी के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'सब कुछ ठीक है, वह अब घर वापस आ गई हैं। रिद्धिमा एक जानलेवा स्थिति से गुजरीं, मैं इसके विवरण पर नहीं जाना चाहता, लेकिन यह पोस्ट डॉक्टरों और नर्सों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता के लिए है, जो न केवल रोगियों के लिए बल्कि साथ देने वाले परिवार या दोस्तों के लिए भी अपनी विशेषज्ञता से परे जाते हैं।'

Ayan Mukerji: 'वॉर 2' की तैयारियों में जुटे अयान मुखर्जी, ऋतिक के बॉडी डबल के लिए 50 एक्टर्स से की मुलाकात?

डॉक्टरों और शुभचिंतकों का जताया आभार

सौरभ जैन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'उन सभी दोस्तों का शुक्रिया जो लगातार संपर्क में रहे, मुझसे बात करते रहे और मुझे हिम्मत देते रहे। मैं नामों का उल्लेख नहीं करूंगा, लेकिन आप जानते हैं कि इस दौरान यह मेरे लिए कितना मददगार रहा, और रिद्धिमा तुम सबसे मजबूत लड़की हो जिसे मैं जानता हूं। मैं तुम्हें बहुत ज्यादा प्यार करता हूं।' एक्टर ने अंत में जोड़ा, 'भगवान की कृपा से रिद्धिमा ठीक हैं, और घर वापस आ गई हैं। कोई बड़ी सावधानी नहीं बरती जानी है, और उनकी रिकवरी जारी है।' सौरभ ने 28 नवंबर 2010 को रिद्धिमा जैन से शादी रचाई थी। यह जोड़ा 21 अगस्त 2017 को जुड़वा बच्चों ऋषिका और ऋषि का पैरेंट्स बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed