फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sony LIV Unveils the first look of Jennifer Winget and Karan Wahi New Show Raisinghani v/s Raisinghani

Raisinghani vs Raisinghani: रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी का पहला लुक जारी, जेनिफर-करण की जोड़ी मचाएगी धमाल

Sun, 21 Jan 2024 12:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 21 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

जेनिफर विंगेट और करण वाही के नए शो रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी का पहला लुक जारी कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Sony LIV Unveils the first look of Jennifer Winget and Karan Wahi New Show Raisinghani v/s Raisinghani
रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट आखिरी बार सीरियल 'बेहद 2' में नजर आई थीं। इस सीरियल के बाद जेनिफर एक लंबे ब्रेक पर चली गई थीं।अब जेनिफर अपने नए शो 'रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी' से इंडस्ट्री में वापसी के लिए तैयार हैं। इस सीरियल में जेनिफर विंगेट के साथ करण वाही नजर आएंगे। दर्शकों को उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज शो का पहला लुक जारी किया गया है। जारी किए वीडियो में करण और जेनिफर की जबर्दस्त जोड़ी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)


सोनी लिव ने साझा किया वीडियो

जेनिफर विंगेट इस शो में अनुष्का रायसिंघानी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, करण वाही इसमें विराट रायसिंघानी की भूमिका निभाएंगे। सोनी लिव ने वीडियो साझा कर लिखा, सोनी लिव एक्सक्लूसिव 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' एक सम्मोहक कोर्ट रूम ड्रामा पेश करता है, जो विभिन्न विचारधाराओं और अपनी नौकरियों के दृष्टिकोण वाले युवा कानून पेशेवरों के जीवन को जटिल रूप से बुनता है।'  

अयोध्या पहुंचीं कंगना रणौत, श्री रामभद्राचार्य जी से की भेंट


वकील की भूमिका में नजर आएंगी जेनिफर 

आगे लिखा, 'अनुष्का से मिलें, एक तेज-तर्रार युवा वकील जो अपने पिता की लॉ फर्म में अपनी पहचान बना रही है और प्रत्येक मामले में अपनी नैतिकता के साथ खड़ी रहती है। दूसरी तरफ, विराट, एक विनम्र और प्रेरित वकील हैं, जिसे कंपनी का असली उत्तराधिकारी माना जाता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)


'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में ये कलाकार आएंगे नजर

सोनी लिव ने आगे लिखा, 'फर्म में एक ट्रेनी अंकिता रस्तोगी है, जो एक गहरे रहस्य को छुपाते हुए अपना रास्ता खोज रही हैं।' 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में जेनिफर विंगेट और करण वाही के अलावा रीम शेख और संजय नाथ मजर आएंगे। यह एक मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा है, जो इन तीन पेशेवरों के जीवन को एक साथ बुनता है, नैतिक दुविधाओं और आसान के बजाय सही और पसंद की खोज करता है। यह शो जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। 

खुशबू सुंदर ने पीएम मोदी से करवाई सास की मुलाकात, पूरा किया सपना


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed