फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Sood Says If You Can Save A Life You Are A True Hero Does Not Matter Whether Be A Part Of 1000 Crore Film

Sonu Sood: 'हजार करोड़ की फिल्म का हिस्सा होना मायने नहीं रखता..', सोनू सूद ने बताई असल हीरो की परिभाषा

Sat, 04 Oct 2025 05:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 04 Oct 2025 05:17 PM IST
सार

Sonu Sood On Movies: सोनू सूद अपने अभिनय से ज्यादा अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब अभिनेता ने बताया कि आखिर कब आप असल मायने में असली हीरो कहला सकते हैं?

विज्ञापन
Sonu Sood Says If You Can Save A Life You Are A True Hero Does Not Matter Whether Be A Part Of 1000 Crore Film
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद तेलंगाना के हैदराबाद में हुए JITO कनेक्ट 2025 में पहुंचे। जहां अभिनेता ने अपने काम और करियर को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ एक हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म का हिस्सा होने पर ही आप असली हीरो नहीं हैं। अगर आप किसी की जान बचा रहे हैं, तो भी आप असली हीरो हैं।

विज्ञापन

किसी अनजान चेहरे पर मुस्कान लाना है असली सफलता
JITO कनेक्ट 2025 में पहुंचे सोनू सूद ने मीडिया से बात करते हुए करियर और अपने काम को लेकर बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा कि करियर के लिहाज से आप जो भी कमाते हैं, समाज को वापस देना बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि जब आप किसी अनजान चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, तो असली सफलता यही होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप 1000 करोड़ रुपये की फिल्म का हिस्सा हैं या कुछ और कर रहे हैं। अगर आप किसी की जिंदगी बदल सकते हैं, किसी की जान बचा सकते हैं, तो आप एक सच्चे हीरो हैं।

विज्ञापन

 

सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं सोनू
सोनू सूद अक्सर सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। कोविड के दौरान उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। इस दौरान उनके एनजीओ ने कई लोगों को उनके घर पहुंचाने में भी सहयोग किया था। इसके अलावा हाल ही में जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब भी सोनू सूद पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए थे। इसके अलावा भी अगर कोई उन्हें अपनी समस्या बताता है, तो वो उसकी मदद का प्रयास करते हैं।



किसानों पर एक फिल्म बना रहे हैं सोनू
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद आखिरी बार इसी साल आई फिल्म 'फतेह' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। अब सोनू किसानों पर एक फिल्म बना रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed