{"_id":"68c90f7c5ffa6dbf860516c7","slug":"sonu-sood-ed-summons-illegal-betting-app-case-urvashi-rautela-harbhajan-singh-yuvraj-singh-suresh-raina-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: उर्वशी रौतेला के बाद अवैध बेटिंग एप मामले में आया सोनू सूद का नाम, ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा समन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonu Sood: उर्वशी रौतेला के बाद अवैध बेटिंग एप मामले में आया सोनू सूद का नाम, ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा समन
Tue, 16 Sep 2025 12:56 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:56 PM IST
सार
Sonu Sood ED Summon: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी और असल जिंदगी में गरीबों के मसीहा कहलाने वाले सोनू इस बार एक गंभीर मामले के कारण चर्चा में आए हैं।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : एक्स
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री उवर्शी रौतला, पूर्व सांसद मिमि चक्रवर्ती, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और युवराज सिंह के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्टर सोनू सूद को गैरकानूनी बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। सोनू सूद अवैध ऑनलाइन बेटिंग एप को लेकर ईडी के सवालों के घेरे में आ गए हैं।
कब और क्यों बुलाए गए सोनू सूद?
ईडी ने सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है। एजेंसी का मानना है कि उन्होंने एक ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ प्रमोशनल जुड़ाव किया, जो भारत में बैन हैं। यह एप कथित तौर पर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और पैसों की हेराफेरी में शामिल है। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों की ब्रांडिंग से इस एप को किस हद तक फायदा हुआ और क्या इससे जुड़े भुगतान नियमों का उल्लंघन हुआ।

The Enforcement Directorate has summoned Bollywood actor Sonu Sood to appear before it for questioning at its headquarters in Delhi on September 24 in connection with the illegal betting app 1xBet case: Officials
विज्ञापन विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/ULwa4pS6fo — ANI (@ANI) September 16, 2025
Trending Videos
ईडी की जांच का दायरा
प्रवर्तन निदेशालय लंबे समय से इंटरनेट पर चल रही ऐसी बेटिंग वेबसाइट्स पर नजर रख रहा है, जो भारत के कानून के खिलाफ हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए न सिर्फ सट्टेबाजी होती है बल्कि हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों की भी आशंका जताई जा रही है। अब जब इन मामलों में फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, तो जांच का दायरा और भी बढ़ गया है।
ये खबर भी पढ़ें: AP Dhillon: पंजाब बाढ़ पीड़ित महिला का दर्द सुनकर रो पड़े एपी ढिल्लों, बोले- ‘बहुत दिलेर दिल हैं बीजी आप’
उर्वशी रौतेला को भी बुलाया गया
जानकारी के मुताबिक मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर और उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। जांच एजेंसी ये समझना चाहती है कि आखिर इन सितारों की भूमिका इन एप्स के प्रचार और पब्लिसिटी में किस हद तक रही है।