Sonu Nigam: 'मेरे ढोलना' गाना गाने के दौरान हो गई थी ये गलती, सोनू निगम ने अब मांगी माफी
Sonu Nigam: गीतकार सोनू निगम स्टेज पर फरफॉर्म कर रहे थे। वह 'मेरे ढोलना' गाना गा रहे थे, तभी रोने लगे। अब उन्होंने इसके बारे में बताया है कि वह क्यों रोने लगे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया है कि वह कैसे 'मेरे ढोलना' पर रोने लगे। उन्होंने कहा 'कुछ ऐसा माहौल बनता है कि लोग भी उससे जुड़ जाते हैं। आज पहली बार 'मेरे ढोलना' गाया। इसके बाद ऐसा माहौल बना कि बहुत एमोशनल हो गया। रोना आ रहा था! लेकिन सोचा कि चांस लेता हूं। गा ही नहीं पा रहा था। स्टेज पर कभी इतना नहीं रोया हूं। मेरा चलता तो मैं गाना रोक देता, ऐसा करता तो लोग गलत सोचते'।
यह खबर भी पढ़ें: HIt 3 Teaser: 'हिट 3' का टीजर जारी, अर्जुन सरकार के किरदार में दिखा नानी का हिंसक अवतार
सिंगर ने आगे कहा 'उम्मीद है कि अगले स्टेज शो में नहीं रोएंगे।' गायक के मुताबिक वह इस तरह पिछली बार 2013 में रोए थे, जब उनकी मां गुजर गई थीं। सोनू ने बताया कि मां के गुजरने के बाद बहुत कठिन वक्त था। वह स्टेज पर अक्सर रोते थे। उन्होंने यह कहते हुए वीडियो खत्म की 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया, मुझे मेरी गलती के लिए माफ कर दो। इंसान हूं, इमोशनल हो जाता हूं कभी-कभी।'
यह खबर भी पढ़ें: 45 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए मात्र 37,670 रूपये, जानें फिल्म का नाम..
पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' का गाना 'मेरे ढोलना 3.0' फैंस के बीच काफी हिट रहा। यह गाना हॉरर कॉमेडी फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान बजाया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।