फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   HIt the third case Teaser out actor nani as arjun sarkar hit 3 featuring Srinidhi Shetty Adivi Sesh

HIt 3 Teaser: 'हिट 3' का टीजर जारी, अर्जुन सरकार के किरदार में दिखा नानी का हिंसक अवतार

Mon, 24 Feb 2025 01:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:17 PM IST
सार

नानी की आने वाली फिल्म हिट: द थर्ड केस का टीजर अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है। ट्रेलर में अभिनेता अर्जुन सरकार के रूप में काफी गंभीर और दमदार दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
HIt the third case Teaser out actor nani as arjun sarkar hit 3 featuring Srinidhi Shetty Adivi Sesh
हिट 3 - फोटो : एक्स: @NameisNani

विस्तार

साउथ के नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' का टीजर जारी हुआ है। आज अभिनेता के जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा मिला है। फिल्म के टीजर में नानी का हिंसक पक्ष दिखाया गया है अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज की गई है। टीजर में नानी का हिंसक पक्ष दिखाया गया है। साथ ही अभिनेता का एक्शन अवतार देखने को मिला।

विज्ञापन

फिल्म का टीजर
नानी ने अपने चौंकाने वाले परिवर्तन से दर्शकों को चौंका दिया। फिल्म में नानी ने एक क्रूर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो अपराधियों पर कोई दया नहीं दिखाता। कश्मीर की भयावह पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अर्जुन सरकार (नानी द्वारा अभिनीत) की कहानी बयां करता है, जो एक उग्र और निर्दयी अधिकारी है, जिसे एक सीरियल किलर का शिकार करने के लिए बुलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी में सबसे खास 'हिट 3'
टीजर में एक दृश्य में नानी को एक गुंडे के शरीर को बेरहमी से चीरते हुए दिखाया गया है, जो फ्रेंचाइजी में एक्शन का तड़का लगा रहे हैं। विश्वक सेन और अदिवी सेश अभिनीत हिट फ्रेंचाइजी की पहली दो किस्तों को इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर के रूप में पेश किया गया था, लेकिन हिट 3 में निर्देशक नानी के हिंसक पक्ष को अधिक दिखा रहे हैं। टीजर के एक संवाद में नानी कहते हैं कि धारणा के विपरीत वह स्वाभाविक रूप से हिंसक हैं।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नानी के अलावा फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी भी मुख्य भूमिका में होंगी। इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपने लुक का परिचय देते हुए नानी ने लिखा, 'पुलिस कम। अपराधी ज्यादा। अर्जुन सरकार ने कार्यभार संभाला। 'नानी 32' अब 'हिट द थर्ड केस है'। खून के दरवाजे 1 मई 2025 को खुलेंगे।' फिल्म में उनके किरदार से पता चलता है कि वह पुलिस वाले से कम और अपने तरीके से मामलों को सुलझाने वाले अपराधी से ज्यादा होंगे। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रशंसक अभिनेता को इस नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed