फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Kapoor shares nice photos shows mother swag after second pregnancy announcement

दूसरी प्रेग्नेंसी के एलान के बाद सोनम कपूर ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, बिपाशा बसु ने की तारीफ

Sat, 22 Nov 2025 10:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Nov 2025 10:39 AM IST
सार

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने मजेदार बात लिखी है।

विज्ञापन
Sonam Kapoor shares nice photos shows mother swag after second pregnancy announcement
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ sonamkapoor

विस्तार

सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एलान किया था कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आज उन्होंने एक बार फिर खूबसूरत ड्रेस में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोनम ने शेयर की तस्वीरें
सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने शानदार ड्रेस पहना है। अपने लुक को उन्होंने सनग्लास से पूरा किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा है 'मां का जलवा शुरू हो गया है।' सोनम की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लिखा है 'खूबसूरत महिला आपको शुभकामनाएं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बधाई। मां अच्छी लग रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम ने किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान
इससे पहले 20 नवंबर को सोनम कपूर ने पिंक ड्रेस में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने इसके कैप्शन में 'मां' लिखा था। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, ईशा गुप्ता, खुशी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कई सितारों ने कमेंट किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


विज्ञापन

सोनम-आहूजा का रिश्ता
आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई वर्षों तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की। अगस्त 2022 में दोनों ने बेटे वायु का स्वागत किया। अब सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनको आखिरी बार 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। अगली बार वह फिल्म 'बैटल फॉर बिटोरा' का हिस्सा होंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed