फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Kapoor celebrated a traditional simantonnayana in her baby shower video goes viral

सोनम कपूर की गोद भराई में दिखी सनातन धर्म के 'सीमन्तोन्नयन' परंपरा की झलक, अभिनेत्री ने बताया महत्व

Wed, 11 Feb 2026 11:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 11 Feb 2026 11:24 AM IST
सार

Sonam Kapoor Baby Shower: हाल ही में अभिनेत्री सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म हुई। इसमें परिवार के सदस्य और उनके करीबी लोग शामिल हुए। सोनम ने इस रस्म के महत्व के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Sonam Kapoor celebrated a traditional simantonnayana in her baby shower video goes viral
आनंद आहूजा, सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

विस्तार

अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। आठ फरवरी को अभिनेत्री की गोदभराई की रस्म हुई। इसमें परिवार के लोगों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सोनम कपूर ने इस रस्म का वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने गोदभराई की रस्म के बारे में बताया है।
विज्ञापन

सोनम कपूर ने शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गोदभराई रस्म का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के कई सदस्य सोनम की गोद भराई कर रहे हैं। सोनम कपूर की गोद भराई के वक्त सनातन धर्म की परंपरा 'सीमन्तोन्नयन' निभाई गई। उन्होंने इसके महत्व के बारे में बताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम ने रस्म के महत्व के बारे में बताया
सोनम ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'सीमन्तोन्नयन, सनातन धर्म के सोलह पवित्र गर्भ संस्कारों में से तीसरा संस्कार है। यह मां और उसके गर्भ में पल रहे जीवन का सम्मान करता है। भारत के कई हिस्सों में इसे गोद भराई, श्रीमंत, दोहले जेवन, शाद, सीमांतम, वालाईकप्पू, सीमांत, पुलिकुड़ी और सदाबक्शन के नाम से जाना जाता है। नाम बदल सकते हैं लेकिन उत्सव वही रहता है।'

आसमान छू रहीं दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के टिकट की कीमतें, 11 हजार से हो रही शुरुआ

विज्ञापन

Sonam Kapoor celebrated a traditional simantonnayana in her baby shower video goes viral
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम ने कब किया प्रेग्नेंसी का एलान?
ख्याल रहे कि सोनम कपूर ने 20 नवंबर 2025 को प्रेग्नेंसी का एलान किया था। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। अगस्त 2022 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब यह खूबसूरत जोड़ी अपनी दूसरी संतान का स्वागत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed