{"_id":"68465981f836e9cb69067288","slug":"sonam-kapoor-birthday-party-organised-in-which-saif-ali-khan-kareen-kapoor-janhvi-kapoor-khushi-kapoor-attende-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में सितारों से सजी महफिल, सैफ-करीना से लेकर कई दिग्गज हुए शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonam Kapoor: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में सितारों से सजी महफिल, सैफ-करीना से लेकर कई दिग्गज हुए शामिल
Mon, 09 Jun 2025 09:18 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:18 AM IST
सार
Sonam Kapoor Birthday: आज सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बीती रात एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रिशन हुआ, जिसमें मनोरंजन जगत से कई सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
करीना कपूर, सोनम कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर आज यानी 9 जून को 39 बरस हो गई हैं। इस खुशी में बीती रात एक्ट्रेस के जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सिनेमाई दुनिया के दिग्गज कलाकार शामिल होने पहुंचे, जिसके विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बर्थडे सेलिब्रिशन में अभिनेत्री का पूरा परिवार भी शामिल था। आइए जानते हैं कौन-कौन हुआ शामिल।
विज्ञापन
जान्हवी और खुशी कपूर ने बिखेरा जलवा
अभिनेत्री सोनम कपूर के 39वें जन्मदिन की बर्थडे पार्टी में कई सेलब्स शामिल हुए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस पार्टी में शामिल होने सबसे पहले एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पहुंची, जिनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें जान्हवी ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचती नजर आ रही हैं। गाड़ी से उतरने के बाद अभिनेत्री ने जाते समय वहां मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर, उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया, जिसमें खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फॉर्म-फिटिंग मोनोक्रोम ड्रेस और मैचिंग हैंडबैग से साथ स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Sardaar Ji 3: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम कर रहे दिलजीत दोसांझ? तस्वीरें देख फैंस ने पूछा सवाल
विज्ञापन
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सैफ-करीना और करिश्मा में हुए शामिल
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर को भी एक साथ आते हुए देखा गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सैफ अली खान सफेद ड्रेस में दिख रहे हैं, जबकि करीना कपूर खान पीले रंग की ड्रेस में खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर की बात करें तो उन्हें रेड और ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा गया। अंदर जाने से पहले उन्होंने पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। ये सितारे भी पार्टी में शामिल हुए, जिनमें मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना आदि शामिल थे।
View this post on Instagram
एक नजर सोनम कपूर के करियर पर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इसके बाद उन्हें 'दिल्ली-6', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'आयशा' जैसी फिल्मों में देखा गया था। अभिनेत्री को आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था।