फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha Zaheer iqbal Clicked on Dinner date Paps addressed them as Bhaiya Bhabhi video goes viral

Sonakshi-Zaheer: 'भैया-भाभी' कहकर बुलाए जाने पर शर्म से लाल हुए सोनाक्षी-जहीर, डिनर डेट पर हाथ थामे आए नजर

Thu, 01 Aug 2024 11:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Aug 2024 11:22 AM IST
सार

शादी के बाद से सोनाक्षी और जहीर को कई मौकों पर साथ में बाहर घूमते हुए देखा गया है। हाल ही में, कपल को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया। एक क्लिप में, सोनाक्षी स्माइल करते हुए अपने पति के साथ बाहर निकलती हुई नजर आईं।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Zaheer iqbal Clicked on Dinner date Paps addressed them as Bhaiya Bhabhi video goes viral
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के बाद सोनाक्षी लगातार कोई ना कोई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी बीच अब सोनाक्षी और जहीर का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक रेस्त्रां से बाहर आते नजर आए। इस दौरान पैप्स ने उन्हें भैया-भाभी कहकर बुलाया, जिसके बाद दोनों शर्माते नजर आए।
विज्ञापन


'भैया-भाभी' कहे जाने पर शर्माए सोनाक्षी-जहीर
शादी के बाद से सोनाक्षी और जहीर को कई मौकों पर साथ में बाहर घूमते हुए देखा गया है। हाल ही में, कपल को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया। एक क्लिप में, सोनाक्षी स्माइल करते हुए अपने पति के साथ बाहर निकलती हुई नजर आईं। जब वे कैमरे के सामने पोज दे रहे थे, तो पैपराजी ने उन्हें प्यार से 'भैया और भाभी' कहकर बुलाया, जिसे सुन नवविवाहित कपल हंसने लगा।
विज्ञापन


 इंडिया कूत्यूर वीक में किया था वॉक
बता दें कि इससे पहले सोनाक्षी ने लोगों का ध्यान एक बार फिर से अपनी ओर खींचा था। अभिनेत्री ने दिल्ली में इंडिया कूत्यूर वीक में डिजाइनर डॉली जे के कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर के रूप में उन्होंने रैंप पर शानदार वापसी की थी।  इस कैटवॉक के दौरान सोनाक्षी सीक्विन थाई-हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दो किरदार निभाए थे। इसके बाद सोनाक्षी काकूदा में नजर आईं, जिसके फैंस ने उनके अभिनय की खूब तारीफ की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख, साकिब सलीम नजर आए थे। यह फिल्म 12 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
 

Squid Game Season 2: 26 दिसंबर को आएगा 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन, जानिए कब खत्म होगी यह हिट वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed