फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohail Khan ex wife Seema Sajdeh praises Salman khan for standing up with Malaika when her father passed away

Seema Sajdeh: 'मुसीबत में हमेशा साथ देता है खान परिवार', बोलीं सीमा सजदेह, सलमान खान की तारीफ में कही ये बात

Sat, 26 Oct 2024 11:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Oct 2024 11:43 AM IST
सार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का जब निधन हुआ तब खान परिवार अभिनेत्री के साथ खड़ा नजर आया। अरबाज खान सबसे पहले वहां पहुंचे। फिर सोहेल खान और सलमान खान ने भी मलाइका से मुलाकात की। तब फैंस को खान फैमिली की ये बात बहुत पसंद आई। इस बारे में अब सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Sohail Khan ex wife Seema Sajdeh praises Salman khan for standing up with Malaika when her father passed away
सलमान खान-सीमा सजदेह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' के सीजन 3 में नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। हाल ही में सीमा ने सलमान खान के बारे में बात कीं। सीमा सजदेह ने सलमान खान और पूरे खान परिवार की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि खान फैमिली मुसीबत की घड़ी में हमेशा साथ खड़ी नजर आती है। सलमान खान चट्टान बन जाते हैं।

विज्ञापन

खान परिवार ने जीत लिया दिल
बीते दिनों मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हुआ, तब पूरा खान परिवार साथ खड़ा नजर आया। सलमान भी मलाइका से मिलने पहुंचे थे। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सीमा सजदेह ने इस बारे में बात की। अनिल मेहता के सुसाइड की खबर सुनकर मलाइका के एक्स-हसबैंड और एक्टर अरबाज खान सबसे पहले उनके माता-पिता के घर पहुंचे थे। इसके बाद सलीम खान, सोहेल खान सहित पूरी खान फैमिली नजर आई। बाद में सलमान खान भी मलाइका से मिलने पहुंचे और संवेदना व्यक्त की।
50 Years of Dil Diwana: ‘जवानी दीवानी’ के बाद फिर मिले रणधीर और जया, नरेंद्र बेदी संग तिकड़ी का ये रहा नतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के बाद पहली बार मिले सलमान-मलाइका
वर्ष 2017 में मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो गया। अरबाज के तलाक के बाद यह पहली बार था जब सलमान खान, मलाइका से मिले। इस बात से सीमा काफी प्रभावित हुईं। सीमा ने सलमान खान और खान परिवार की तारीफ करते हुए कहा,  'वे चट्टान की तरह हैं। जब कोई संकट आता है या आपको किसी चीज की जरूरत होती है, तो वे सभी वहां मदद के लिए मौजूद होते हैं। यही बात उन्हें एक परिवार बनाती है'।
Ranbir Kapoor: सास की पार्टी से निकलते समय गुस्से में तिलमिलाए रणबीर, चिल्लाते हुए फोटोग्राफर को दिया धक्का

विज्ञापन

सीमा और सोहेल का हो चुका है तलाक
सीमा सजदेह और सोहेल खान का भी तलाक हो चुका है। वर्ष 2022 में दोनों की राहें जुदा हो गईं। सीमा और सोहेल के दो बच्चे- निरवान और योहान हैं। इनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। बात करें सलमान खान की तो वे इन दिनों बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान इन दिनों  गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से मिल रही जान से मारने की कथित धमकियों के चलते भी चर्चा में हैं। भाईजान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Diljit Dosanjh: दिल्ली में कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका मत्था, दो दिन चलेगा शो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed