फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   golden jubilee Year of movie Dil Diwana: Randhir Kapoor and Jaya Bachchan film completes 50 Years of release

50 Years of Dil Diwana: ‘जवानी दीवानी’ के बाद फिर मिले रणधीर और जया, नरेंद्र बेदी संग तिकड़ी का ये रहा नतीजा

Sat, 26 Oct 2024 10:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Oct 2024 10:48 AM IST
सार

रणधीर कपूर और जया बच्चन अभिनीत फिल्म 'दिल दीवाना' ने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर लिया। नरेंद्र बेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज को आज 50 साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन
golden jubilee Year of movie Dil Diwana: Randhir Kapoor and Jaya Bachchan film completes 50 Years of release
50 Years of Dil Diwana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'दिल दीवाना' की रिलीज को आज 50 साल पूरे हो रहे हैं। यह फिल्म 26 अक्तूबर 1974 को परदे पर आई थी। इस फिल्म में रणधीर कपूर और जया भादुड़ी नजर आए। निर्देशन की जिम्मेदारी नरेंद्र बेदी के कंधों पर रही। यूं तो 'दिल दीवाना' से महज दो साल पहले फिल्म 'जवानी दीवानी' आई और इसमें भी रणधीर और जया नजर आए। फिल्म सुपरहिट भी रही। लेकिन, जब इन्हीं की जोड़ी 'दिल दीवाना' में फिर जमी तो जादू नहीं रच पाया। बताया जाता है कि इस फिल्म की रिलीज के समय अड़चनें भी कम नहीं आईं।

विज्ञापन

अटक-अटक के हुई रिलीज
फिल्म 'दिल दीवाना' को दो साल पहले ही आई 'जवानी दीवानी' का सीक्वल माना जाता है। 1972 में आई उस फिल्म में रणधीर कपूर और जया की जोड़ी खूब जमी और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। लेकिन, जब 'दिल दीवाना' आई तो यह डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म की मेकिंग में भी खूब अड़चनें आईं। अटक-अटक कर यह सिनेमाघरों तक पहुंची। इसी फिल्म की मेकिंग के दौरान जया बच्चन के घर बेटी श्वेता का जन्म हुआ। फिल्म के दौरान जया गर्भावस्था के दौर में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम सिन्हा भी रहीं फिल्म का हिस्सा
इस फिल्म के 'किसी से दोस्ती कर लो' गाने में रणधीर कपूर के साथ जो युवती नजर आई है, वह कोई और नहीं दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा की हमसफर पूनम सिन्हा हैं। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम ने भी इस फिल्म में काम किया। पूनम सिन्हा 60 के दशक में मिस इंडिया रहीं। शादी से पहले उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया। हालांकि, ज्यादातर वे छोटी भूमिकाओं में ही नजर आईं।

विज्ञापन

शादी के बाद करियर को कहा अलविदा
पूनम सिन्हा की सबसे बड़ी हिट 'जिगरी दोस्त' रही। इसके अलावा वे आदमी और इंसान, आग और दाग, सबक जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के बाद पूनम सिन्हा ने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया।

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान ने की रेखा की तारीफ, बताया कैसे रेखा ने उनके गाने को बेहतर बनाने में की मदद
Kajol: नब्बे के दशक में डबल रोल शूट करना नहीं रहा आसान, काजोल ने साझा कीं शूटिंग से जुड़ी मुश्किलें
Nagarjuna: नागार्जुन ने साझा की चिरंजीवी संग तस्वीरें, एएनआर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले हैं अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed