फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Social Media users do not like The Great Indian Kapil Show says Double Meaning and Vulgar

Kapil Sharma: यूजर्स को नहीं पसंद आया 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', कहा- भद्दी और डबल मीनिंग है कॉमेडी

Mon, 23 Jun 2025 02:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Jun 2025 02:08 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन का पहला शो नेटफ्लिक्स पर 21 को जून को प्रसारित हुआ। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को ये शो पसंद नहीं आया। उन्होंने इस पर कमेंट किया है।

विज्ञापन
Social Media users do not like The Great Indian Kapil Show says Double Meaning and Vulgar
कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन से नेटफ्लिक्स पर वापसी की है। पहले शो में सलमान खान मेहमान बन कर आए। उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। उम्मीद की जा रही थी कि शो में अच्छा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा लेकिन सोशल मीडिया पर शो को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

यूजर्स कर रहे मेकर्स और कपिल की आलोचना
इस शो की कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इनकी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने शो के मेकर्स और कपिल शर्मा की आलोचना की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि शो में डबल मीनिंग कॉमेडी है और कॉमेडी को बार-बार दोहराया जा रहा है। कई यूजर्स ने शो को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि ज्यादातर जोक्स पुराने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट के बहाने दूसरी चीजों को प्रमोट किया जा रहा है
शो की एक क्लिप जिसमें कृष्णा अभिषेक ने महिलाओं के कपड़े पहने हैं उसकी काफी आलोचना हो रही है। शो में कृष्णा अभिषेक सलमान खान को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने इसे भद्दी कॉमेडी बताया है। कई लोगों ने कहा है कि एंटरटेनमेंट के बहाने दूसरी चीजों को प्रमोट किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बारे में एक यूजर ने लिखा है 'वे हमेशा से अश्लील, डबल मीनिंग वाले, महिला विरोधी, शरीर पर भद्दा मजाक करते हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'इस तरह के पुराने क्लिप बहुत मिल जाएंगे।' एक और यूजर ने लिखा है 'कपिल शर्मा शो जब कलर्स पर प्रसारित होता था तब चरम पर था। अब उनके पास कोई असली शो नहीं है। हर सीजन में वही पुरानी चीज।' हालांकि कई यूजर्स ने कपिल शर्मा का बचाव भी किया है। एक यूजर ने लिखा है 'यूट्यूब पर इससे ज्यादा व्यस्क कॉमेडी है।'




'द ग्रेट कपिल शो' के बारे में
आपको बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन का पहला शो 21 जून को प्रसारित हुआ। शो में अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कृष्णा और कीकु शारदा नजर आए हैं। नए सीजन में नवजोत सिंह भी बतौर जज शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed