फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smriti Palash Marriage: Smriti Mandhana and Palash Muchhal Played Cricket Ahead of Wedding Video

Smriti Mandhana: मैदान पर उतरे स्मृति और पलाश, दूल्हा-दुल्हन की टीम ने खेला क्रिकेट मैच; देखें वायरल वीडियो

Sat, 22 Nov 2025 12:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 22 Nov 2025 12:17 PM IST
सार

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुछाल की शादी के फंक्शन इन दिनों चर्चा में हैं। एक वायरल वीडियो में दोनों को शादी से पहले टीम बनाकर क्रिकेट खेलते देखा गया।

विज्ञापन
Smriti Palash Marriage: Smriti Mandhana and Palash Muchhal Played Cricket Ahead of Wedding Video
क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने मंगेतर पलाश मुछाल संग शादी से पहला खेला क्रिकेट मैच - फोटो : इंस्टाग्राम@palriti_1822

विस्तार

कल यानी 23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुछाल की शादी है। इससे पहले उनकी शादी से जुड़े फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पलाश और स्मृति ने दूल्हा और दुल्हन की अलग-अलग टीम बनाकर क्रिकेट मैच खेला। 

विज्ञापन


दूल्हा और दुल्हन की अलग-अलग बनीं टीम
वायरल वीडियो में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुछाल ने दूल्हे की एक टीम बनाई और दुल्हन की अलग टीम बनी। इसके बाद दोनों टीमों का सामना हुआ। दोनों टीमों ने खास तरह की टी-शर्ट पहनी थी। टी-शर्ट पर लिखा, ‘दूल्हे की टीम’ और ‘दुल्हन की टीम’। यह क्रिकेट मैच काफी मजेदार रहा। आखिर में स्मृति की टीम ने मैच जीता और पलाश की टीम से हाथ मिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Palriti 🧿❤️ (@palriti_1822)


पलाश की टीम में शामिल हुए बाॅलीवुड के करीबी दोस्त
इस वीडियो में 'पंचायत' फेम एक्टर चंदन रॉय भी नजर आ रहे हैं। चंदन इस वेब सीरीज में सचिव सहायक विकास का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा पलाश की टीम से डांस कोरियोग्राफर बॉस्को-सीजर ने भी मैच खेला। वहीं स्मृति की टीम में कई महिला क्रिकेटर्स भी शामिल हुई थीं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Umesh Kamble (@getfitwitumesh)

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन 
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल से जुड़े इस वायरल वीडियो में यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘स्मृति ने कहा होगा कि हमने कभी कोई टॉस जीता नहीं और कोई मैच हारा नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ स्मृति ने तो पूरी इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ही मैच में उतार दी।’ कई यूजर्स ने स्मृति की टीम को सपोर्ट किया। फैंस ने भी हार्ट इमोजी शेयर किए।   


मेहंदी और शादी के कई फंक्शन बाकी हैं 
बताते चलें कि अभी स्मृति और पलाश की शादी से जुड़े कई फंक्शन होने बाकी हैं। धीरे-धीरे कई फंक्शन के वीडियो सामने आएंगे। खासकर फैंस को उनके मेहंदी फंक्शन के वीडियो का इंतजार है। दोनों 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे और अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed