फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smriti Irani Recalls Her Struggle Days When People Labelled Her As A Crappy Actor

Smriti Irani: ‘लोग घटिया कलाकार बताते थे’, स्मृति ने संघर्ष के दिनों को किया याद; पिता ने रखी थी अनोखी शर्त

Mon, 15 Sep 2025 01:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 15 Sep 2025 01:22 PM IST
सार

Smriti Irani Remembers Her Struggle: अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने अपने करियर, स्ट्रगल और राजनीतिक सफर के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपने पिता की एक अनोखी शर्त के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
Smriti Irani Recalls Her Struggle Days When People Labelled Her As A Crappy Actor
स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@smritiiraniofficial

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट में नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। साथ ही बताया कि एक वक्त पर लोग उन्हें बेकार अभिनेत्री बताते थे। अपने राजनीतिक करियर के बारे में भी उन्होंने बात की।

विज्ञापन

पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम एक्टर कहते थे लोग
सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' के एक एपिसोड में स्मृति ईरानी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। साथ ही उन्होंने एक अभिनेत्री और राजनेता के अपने सफर को याद करते हुए कहा कि 25 साल पहले मुझे पार्ट-टाइम नेता और फुल-टाइम एक्टर कहा जाता था। उन्होंने आगे बताया कि एक बार उन्होंने अपने पिता से पूछा था कि मैं अपनी बाकी जिंदगी किसी की पत्नी बनकर जीने वाली हूं। 17 साल आपकी बेटी बनकर। मुझे अपने लिए जीने का मौका कब मिलेगा?

विज्ञापन

पिता ने रखी थी ये शर्त
स्मृति ने बताया कि उनकी पहली नौकरी दिल्ली की सड़कों पर जनपथ में 200 रुपए रोजाना पर थी। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने अपने पिता से कर्ज लिया था। पिता ने कहा था कि मैं तुम्हें एक साल का समय देता हूं और अगर तुम मुझे पैसे नहीं दे सकती, तो मैं जिससे भी कहूं, उससे शादी कर लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)


शुरुआती दिनों को किया याद
तुलसी के किरदार को मिली लोकप्रियता और अपने करियर के शुरुआती दिनों को स्मृति ने याद किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में मैं जहां भी जाती थी, लोग कहते कि तुम एक घटिया अदाकारा हो। पुरुष कलाकारों को मुझसे ज्यादा पैसे मिलते थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आज की तुलसी 25 साल पहले क्या कहतीं, तो स्मृति ने कहा, ‘ज्यादा तनख्वाह पाओ।’

27 साल में लड़ा पहला चुनाव
अपने राजनीतिक करियर के बारे में बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि 2004 में मैंने अपना पहला चुनाव लड़ा। मैं 27 साल की थी। कट्टर राजनीति को समझने के लिए न तो कोई शिक्षा है, न ही कोई अकादमिक साहसिक कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed