फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again actress Kareena Kapoor Khan talk about film audiences amid The Buckingham Murders failure

Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' की असफलता पर जारी चर्चा के बीच करीना का बयान, दर्शकों को लेकर कह दी ये बात

Thu, 17 Oct 2024 04:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 17 Oct 2024 04:48 PM IST
सार

'द बकिंघम मर्डर्स' की बॉक्स ऑफिस असफलता पर जारी चर्चा के बीच करीना कपूर खान ने भी फिल्मों की सफलता को लेकर अपनी राय साझा की है। इस दौरान उन्होंने बतौर कलाकार अपने अंदर आई परिपक्वता को लेकर भी बात की है। 

विज्ञापन
Singham Again actress Kareena Kapoor Khan talk about film audiences amid The Buckingham Murders failure
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

विस्तार

करीना कपूर खान की नवीनतम फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म इस सास की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी, जिसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। फिल्म की असफलता को लेकर तरह-तरह के कारण लोगों द्वारा गिनाए जा रहे हैं। इस बीच अब फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी इस पर बात की है। उन्होंने कहा कि हर फिल्म का अपना एक अलग दर्शक वर्ग होता है।

विज्ञापन

Singham Again actress Kareena Kapoor Khan talk about film audiences amid The Buckingham Murders failure
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने कहा कि हर फिल्म का अपना एक दर्शक वर्ग होता है, जो उस फिल्म को देखने आते हैं। अभिनेत्री ने फिल्मों के चुनाव को लेकर उनमें आई परिपक्वता को लेकर कहा कि उनके कम सफल शुक्रवार अब अतीत का हिस्सा हो गए हैं। इसका श्रेय वो उनकी उम्र, समझ और परिपक्वता को देती हैं। हाल में ही उन्होंने मिस मालिनी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान खुद को फिल्म को लेकर बुद्धिमान बताया है। 
Vettaiyan: 'वेट्टैयन' से निर्माताओं ने जारी किया डिलिटेड सीन, रजनीकांत और फहद फासिल का दिखा मस्तीभरा अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

Singham Again actress Kareena Kapoor Khan talk about film audiences amid The Buckingham Murders failure
करीना कपूर खान का 'द बकिंघम मर्डर्स' से नया लुक - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म को लेकर उनमें विकसित हुई बुद्धिमता का श्रेय वो अपने प्रतिष्ठित फिल्म परिवार और अपने जीवन में मौजूद प्रतिभाशाली और समझदार व्यक्तियों को देती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि ये लोग उन्हें वास्तविकता से जोड़े रखने में मदद करते हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, "हर फिल्म का एक अलग दर्शक वर्ग होता है, खासकर आज के समय में। सिंघम (अगेन) देखने वाले दर्शक स्पष्ट रूप से बकिंघम मर्डर्स के दर्शक नहीं हैं, यह अधिक अंग्रेजी, दिमागी, एक इंडी किस्म की फिल्म थी। नेटफ्लिक्स पर जाने जान के दर्शक क्रू देखने वाले दर्शकों से अलग हैं। आपको यह समझना होगा कि इसे कैसे संतुलित किया जाए, और मुझे लगता है कि मैंने ऐसा करना सीख लिया है”।
श्रद्धा कपूर का दिखा ग्लैमरस अंदाज, साझा कीं एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन

Singham Again actress Kareena Kapoor Khan talk about film audiences amid The Buckingham Murders failure
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

बता दें कि बीते दिनों हंसल मेहता ने अपनी मर्डर मिस्ट्री 'द बकिंघम मर्डर्स' के निराशाजनक बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर विचार साझा किए थे। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा लोगों द्वारा उनके काम के केवल वित्तीय पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जिससे उन्हें काफी निराशा होती है। उन्होंने कहा कि फिल्में कमजोर हो गई हैं, क्योंकि दर्शक अक्सर कहानी और पात्रों को अनदेखा कर देते हैं और इसके बजाए बॉक्स ऑफिस के आंकड़ो पर ध्यान देते हैं। अब करीना ने भी इस बात पर अपना नजरिए रखते हुए कहा कि हर फिल्म का अपना दर्शक वर्ग होता है, जिसे समझने की जरुरत है। 
Saif-Kareena: बेगम के साथ पटौदी पैलेस में सालगिरह मनाते नजर आए सैफ, बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखे 'सैफीना'

Singham Again actress Kareena Kapoor Khan talk about film audiences amid The Buckingham Murders failure
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

बात करें करीना के वर्क फ्रंट की, तो अभिनेत्री इस साल रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' और 'बकिंघम मर्डर्स' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ आदि कई अन्य कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 01 नवंबर को रिलीज होगी। 
Upcoming Movies: 2025 की देवा-सिकंदर के अलावा इन फिल्मों की रिलीज का है फैंस को इंतजार, सोनू की भी फिल्म शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed