फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singh Is Bling actress Amy Jackson shared cute pictures with her son Andreas on his birthday with a sweet note

Amy Jackson: बेटे के पांचवें जन्मदिन पर उमड़ा एमी जैक्सन का प्यार, तस्वीरें साझा कर लिखी दिल छू लेनी वाली बात

Thu, 19 Sep 2024 07:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:56 PM IST
सार

'सिंह इज ब्लिंग' के लिए जाने जाने वाली अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपने बेटे के पांचवे जन्मदिन पर प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा कर उन्होंने लिखा है कि अपने बेटे को बढ़ता देख उन्हें एक मां के रूप में काफी गर्व होता है। 
 

विज्ञापन
Singh Is Bling actress Amy Jackson shared cute pictures with her son Andreas on his birthday with a sweet note
अपने बच्चे के साथ एमी जैक्सन - फोटो : इंस्टाग्राम @iamamyjackson

विस्तार

एमी जैक्सन एक जानी-पहचानी फिल्म अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करती हैं, लेकिन कई मौकों पर हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें हिंदी फिल्मों में साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म सिंह इज ब्लिंग के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। अभिनेत्री इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रही हैं। हाल में ही उन्होंने अपने बेटे एंड्रियास के जन्मदिन पर प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन


बेटे के पांचवे जन्मदिन पर साझा की प्यारी तस्वीरें 
अभिनेत्री इन दिनों अपने मातृत्व वाली भूमिका का आनंद उठा रही हैं। उन्होंने हाल में अपने बेटे का पांचवा जन्मदिन मनाया है। इससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा भी की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने दिल छू लेने वाला भावपूर्ण संदेश लिखा है। अभिनेत्री ने अपने बच्चे को धूप की किरण बताते हुए कहा, "तुम्हें एक छोटे बच्चे से आदमी के रूप में बढ़ते हुए देखना मुझे मां के रूप में काफी गर्वित करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)



Vinit Kumar Singh: सिनेमा के प्रति प्यार के कारण एक्टिंग कर रहे हैं विनीत कुमार, बोले- किस्मत मुंबई ले आई
फैंस ने भी जमकर दी प्रतिक्रियाएं
इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,"17.09.2019,  तुमसे प्यार करते हुए पांच साल और 9 महीने। जिस दिन तुम इस दुनिया में आए, सब कुछ चमक उठा। तुम मेरी छोटी सी धूप की किरण हो। इतने दयालु, इतने चतुर और मजेदार हो, जब भी तुम आस-पास होते हो, तो कभी भी कोई पल बोरिंग नहीं होता।" इन तस्वीरों में एमी अपने बच्चे से बेहद प्यार जताते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री द्वारा पोस्ट साझा करते ही उन पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
Uorfi Javed Video: उर्फी जावेद ने मुनव्वर फारूकी को बताया 'बेवकूफ कॉमिक', सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
23 अगस्त को इटली में रचाई थी शादी 
बीते 23 अगस्त को एमी और उनके पति एड वेस्टविक इटली में शादी के बंधन में बंध गए थे। इस खूबसूरत जोड़े ने अपनी शादी का जमकर जश्न मनाया। उन्होंने शादी से पहले का जश्न अमाल्फी तट के किनारे एक आलीशान नौका पर मनाया। इसके बाद इन्होंने शानदार कैस्टेलो डि रोका सिलेंटो में शादी की शपथ ली। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की झलकियां साझा की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा था, "यात्रा अभी शुरू हुई है।"
ट्रेंडिंग गाने पर रानी चटर्जी ने दिखाया अपनी अदाकारी का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed