फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer TM Krishna Will Now Receive M S Subbulakshmi Award High Court Rejects Ban

Singer T M Krishna: टी एम कृष्णा को मिलेगा एम एस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार, रोक को उच्च न्यायालय ने खारिज किया

Fri, 13 Dec 2024 05:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Dec 2024 05:12 PM IST
सार

कुछ दिनों पहले गायक टी एम कृष्णा को एम एस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार देने पर रोक लगा दी गई थी। इस मामले में अब हाई कोर्ट का आदेश आया है। टी एम कृष्णा को मिलने वाले पुरस्कार पर लगी रोक को अब हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Singer TM Krishna Will Now Receive M S Subbulakshmi Award High Court Rejects Ban
टी एम कृष्णा-एम एस सुब्बुलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीत अकादमी ने साल 2024 के लिए टी एम कृष्णा को एम एस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार देने का फैसला किया था। लेकिन सुब्बुलक्ष्मी के पोते वी श्रीनिवासन ने कृष्णा को इस पुरस्कार को दिए जाने को लेकर मुकदमा कर दिया था।अब इसे मामले में हाई कोर्ट का नया आदेश आया है।

विज्ञापन

रोक को कर दिया खारिज
सुब्बुलक्ष्मी के पोते वी श्रीनिवासन द्वारा दायर एक मुकदमे पर आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति जी.जयचंद्रन ने 19 नवंबर को कर्नाटक संगीत गायक कृष्णा को एम एस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार दिए जाने पर रोक लगाई थी। अब मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार को गायक टी एम कृष्णा को संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार देने पर लगी रोक को खारिज कर दिया। जज एस एस सुंदर और जज पी धनबल ने 19 नवंबर, 2024 के आदेश को चुनौती देने वाली अपील को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
सुब्बुलक्ष्मी के पोते वी श्रीनिवासन ने यह मुकदमा दायरा किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कृष्णा सोशल मीडिया पर दादी सुब्बुलक्ष्मी के बारे में गलत और अपमान जनक बातें कर रहे थे। इससे दिवंगत गायिका की छवि खराब हो रही थी। ऐसे में एम एस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार टी एम कृष्णा को नहीं दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

इस साल दिया गया पुरस्कार 
संगीत अकादमी ने साल 2024 के लिए टी एम कृष्णा को एम एस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार देने का फैसला किया था। यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।

कौन हैं सुब्बुलक्ष्मी
एम एस सुब्बुलक्ष्मी की बात की जाए तो वह कर्नाटक संगीत में बहुत बड़ा नाम रहीं। उन्होंने कर्नाटक संगीत को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किया था। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। मैगसेसे अवॉर्ड जीतने वाली वह पहली भारतीय संगीतकार भी थीं। आज भी एम एस सुब्बुलक्ष्मी का संगीत दर्शकों को मंत्रमुग्ध करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed