फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer rapper Badshah publicly ended his long running dispute with contemporary Honey Singh at a concert in De

Badshah: 'हमें तोड़ने वाले बहुत थे, जोड़ने वाले कम', बादशाह ने हनी सिंह से खत्म किया विवाद, दीं शुभकामनाएं

Sat, 25 May 2024 03:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 25 May 2024 03:18 PM IST
सार

मशहूर गायक-रैपर बादशाह ने अपने समकालीन रैपर हनी सिंह के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अब इसे खत्म कर आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने हनी सिंह को शुभकामनाएं भी दी हैं। 

विज्ञापन
Singer rapper Badshah publicly ended his long running dispute with contemporary Honey Singh at a concert in De
बादशाह-हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बादशाह भारत के मशहूर गायक-रैपर हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। मौजूदा दौर की बॉलीवुड फिल्मों में उनकी जबर्दस्त मांग है। उनके गाने को हिट की गारंटी माना जाता है। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था, जब संगीत की दुनिया में बादशाह नहीं मशहूर रैपर हनी सिंह की तूती बोलती थी। हनी सिंह उस वक्त देश के एकमात्र मशहूर रैपर थे। उस दौर में बादशाह भी हनी सिंह के साथ काम किया करते थे। हालांकि, इसके बाद दोनों में दूरियां आ गई थी और फिर दोनों के बीच लगातार तकरार देखने को मिलती रही।

विज्ञापन


बादशाह ने हनी सिंह से विवाद खत्म किया 
बादशाह और हनी सिंह के बीच विवाद सार्वजनिक है, लेकिन शुक्रवार को देहरादून कॉन्सर्ट में बादशाह ने हनी सिंह के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद को खत्म कर दिया है। 38 वर्षीय रैपर ने देहरादून में ग्रैफेस्ट 2024 में अपने प्रदर्शन के दौरान इन विवादों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। मशहूर रैपर बादशाह ने कहा, "मेरे जीवन में एक ऐसा दौर था जब मेरे मन में एक व्यक्ति के प्रति काफी द्वेष था और अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं। उस व्यक्ति से द्वेष को अब पीछे छोड़ना चाहता हूं और वो व्यक्ति हैं हनी सिंह।"

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का प्रशंसक बना यह मशहूर क्रिकेटर, तारीफ कर बताया विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें तोड़ने वाले बहुत थे- बादशाह
बादशाह ने आगे कहा ,"मैं कुछ गलतफहमी के कारण दुखी था, लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ कि जब हम साथ थे तो जोड़ने वाले बहुत कम थे, मगर तोड़ने वाले बहुत थे। आज, मैं बस सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैंने वह दौर पीछे छोड़ दिया है और अब मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं"। हालांकि, बादशाह के इस बयान पर 41 वर्षीय हनी सिंह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Mahesh Manjrekar: महेश मांजरेकर को 'एनिमल' लगी मनोरंजक, अगले भाग का बेसब्री से कर रहे इंतजार

माफिया मुंडीर का थे हिस्सा
बादशाह और हनी सिंह को देश के शीर्ष रैपर्स में से एक माना जाता है। दोनों की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। करियर के शुरुआती दिनों में दोनों कलाकारों ने एक रैप बैंड बनाई थी। इस बैंड का नाम माफिया मुंडीर था। इस बैंड में मौजूदा दौर के इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे कई मशहूर रैपर्स शामिल थे। इस बैंड ने 'खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी' और 'दिल्ली के दीवाने' जैसे कई हिट ट्रैक दिए थे। हालांकि, फिर समय के साथ बैंड में खटास आ गई और टीम बिखर गई। बादशाह और हनी सिंह के बीच झगड़ा सार्वजनिक हो गया, जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए, मगर दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार एक दूसरे पर निशाना साधते रहे।
Ashutosh-Renuka: आशुतोष को लगा था एक दिन भी नहीं टिकेगी शादी, अब 23 साल से हैं साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed