Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का प्रशंसक बना यह मशहूर क्रिकेटर, तारीफ कर बताया विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान
शाहरुख भारत के अलावा विदेश में भी काफी मशहूर हैं। उनके अभिनय कौशल के अलावा उनके विनम्र स्वाभाव की भी काफी तारीफ की जाती है। हाल में ही अभिनेता की आईपीएल टीम के एक खिलाड़ी ने उनकी तारीफ की है।
विस्तार
शाहरुख खान ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के जाने माने अभिनेता हैं। वह विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। फिल्मों के अलावा शाहरुख को क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी है। उनकी आईपीएल में अपनी टीम है। वह अक्सर स्टेडियम में अपनी टीम का हौसला बढ़ाते नजर भी आते हैं। वह आईपीएल 2024 में फाइनलिस्ट बनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। शाहरुख को पसंद करने वालों की सूची काफी लंबी है। अब उनकी आईपीएल टीम के ही एक विदेशी खिलाड़ी ने 'किंग' अभिनेता की तारीफ की है।
क्रिकेटर फिल सॉल्ट ने की शाहरुख की तारीफ
अपनी फिल्मों के जरिए अभिनेता ने वैश्विक स्तर पर कई फैंस बनाए हैं। उनके अभिनय कौशल की जितनी तारीफ होती है, उतनी ही उनके स्वभाव की भी होती है। हाल में ही एक इंटरव्यू में 'श्रीकांत' अभिनेता ने भी शाहरुख से पहली बार मिलने के अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा था कि शाहरुख पहले से ही उनके बारे में सबकुछ जानते थे और उन्होंने बहुत सम्मान देते हुए उनसे बात की थी। अब इंग्लैंड के क्रिकेटर और वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी फिल सॉल्ट ने भी शाहरुख की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि वह जितना भी अभिनेता के बारे में बोलें वो कम ही रहेगा।
तलाक की अफवाहों के बीच फिर दुल्हन बनीं दलजीत, किया सोलह शृंगार
बताया विनम्र और ऊर्जावान इंसान
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान क्रिकेटर फिल सॉल्ट ने कहा,'शाहरुख बहुत बेहतरीन इंसान हैं। वह हमेंशा पूरी तरह से ऊर्जावान रहते हैं। क्रिकेटर ने अभिनेता के विनम्र स्वभाव की भी तारीफ की है'। फिल ने कहा,'अगर आप उनसे अभी तुरंत मिले हैं और आपको कोई अंदाजा नहीं है कि वो कौन हैं तो फिर आपको अहसास भी नहीं होगा कि वह इतने बड़े स्टार हैं। इसके पीछे की वजह है कि वो काफी विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं'। क्रिकेटर फिल सॉल्ट ने कहा कि वह जितना भी शाहरुख के बारे में बोलें वो कम ही होगा। उन्होंने कहा कि अभिनेता सभी खिलाड़ियों से सच में काफी जुड़े रहते हैं और वो हमेशा सभी को बेहतर प्रदर्शन करते देखना चाहते हैं।
Ashutosh-Renuka: आशुतोष को लगा था एक दिन भी नहीं टिकेगी शादी, अब 23 साल से हैं साथ
आईपीएल टीम केकेआर के मालिक हैं अभिनेता
बताते चलें कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स इस साल आईपीएल के फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम 26 मई को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, फिल सॉल्ट इस मैच का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। वह इससे पहले ही अपने देश लौट चुके हैं। बात करें शाहरुख के वर्क फ्रंट की तो वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'किंग' में व्यसत चल रहे हैं। इस फिल्म में उनकी पुत्री सुहाना खान भी उनके साथ नजर आने वाली हैं।
मिली बॉबी ब्राउन और जेक बोंगियोवी ने रचाई शादी!