फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Milind Gabba and his wife Pria blessed with twins shares information on social media with cute post

Milind Gaba: मिलिंद गाबा के घर एक साथ गूंजी दो किलकारी, जुड़वा बच्चों के बने पिता; बधाइयों का लगा तांता

Sat, 31 May 2025 08:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 31 May 2025 08:09 AM IST
सार

Milind Gaba and Pria Beniwal Blessed Twins: मशहूर गायक मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए सिंंगर ने एक क्यूट सा पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
Singer Milind Gabba and his wife Pria blessed with twins shares information on social media with cute post
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @millindgaba

विस्तार

सिंगर मिलिंद गाबा के घर में एक नहीं दो-दो खुशियां एक साथ आईं हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को गायक ने सोशल मीडिया पर बहुत ही खास संदेश के साथ शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस और करीबी लोग ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। आइए जानते हैं गायक ने क्या लिखा। 

विज्ञापन


मिलिंद ने साझा किया प्यारा पोस्ट
मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे पोस्ट के साथ इसकी जानकारी दी। संयुक्त रूप से दोनों ने एक ग्राफिक शेयर किया है, जिसमें दो बच्चे गुलाबी और नीले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ग्राफिक्स में लिखा है कि गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Millind Gaba (@millindgaba)




मिलिंद ने दिया प्यारा रिएक्शन
इस पोस्ट को शेयर करते हुए गायक ने एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है। उन्होंने कहा, ‘अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुमसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हम दो चमत्कारों से धन्य हो गए हैं। जय माता दी। इसके अलावा पोस्ट पर कई सेलेब्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Mamta Kulkarni: महामंडलेश्वर बनने के समय को फिर किया याद, बोलीं- ‘ईश्वर ने 25 साल की तपस्या का फल दिया’

बधाइयों की आई बाढ़
सिंगर के इस पोस्ट के बाद दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता को मनोरंजन जगत से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने लाल दिल वाला इमोजी लगाकर बधाई दी है। गायिका तुलसी कुमार ने भी उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी है। वहीं, अभिनेत्री नेहा मलिक ने लिखा, 'वाह दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके अलावा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी कहा कि बुहत-बहुत बधाई दोनों को, जय माता दी। इतना ही नहीं उनके पास बधाई संदेशों को तांता लगा हुआ है, जिसमें उनके फैंस भी इस खबर से झूम उठे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed