{"_id":"66e97e2fd7ca1d78590d6be8","slug":"singer-mariah-carey-is-facing-debt-crisis-has-a-habit-of-spending-too-much-on-clothes-and-gifts-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mariah Carey: कर्ज के संकट से जूझ रही हैं गायिका मारिया कैरे, ज्यादा खर्च करने की है आदत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mariah Carey: कर्ज के संकट से जूझ रही हैं गायिका मारिया कैरे, ज्यादा खर्च करने की है आदत
Tue, 17 Sep 2024 06:33 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:33 PM IST
सार
मारिया कैरे अपने पेंटहाउस के कारण कर्ज से जूझ रही हैं। उन पर 18.6 मिलियन डॉलर का कर्ज है।
विज्ञापन
मारिया कैरे
- फोटो : इंस्टाग्राम @mariahcarey
विस्तार
मशहूर गायिका मारिया कैरे को लेकर खबर आ रही है कि वो आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन पर भारी कर्ज चढ़ा हुआ है। मारिया अपने पेंटहाउस के कारण गहरे संकट से जूझ रही हैं। मारिया के बारे में कहा जाता है कि वो काफी खर्च करने वाली इंसान हैं और खरीददारी में काफी पैसा उड़ाती है।
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14: विक्रांत मैसी ने दी सुमोना चक्रवर्ती को बधाई, बोले- हमें तुम पर गर्व है, जीतकर वापस आना
विज्ञापन
हर महीने एक मिलियन डॉलर खर्च कर देती हैं मारिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारिया कैरे पर 18.6 मिलियन डॉलर का कर्ज है। रडार ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, मारिया कैरी को ज्यादा खर्च करने की आदत ने उन्हें हर महीने एक मिलियन डॉलर खर्च करने को मजबूर कर दिया है। डेली मेल की रिपोर्ट में भी सूत्रों के हवाले से ऐसी ही बात कही गई है। सूत्र ने बताया है कि मारिया डिजाइनर कपड़ों, शैंपेन कलेक्शन और तोहफों पर बड़ी आसानी से पैसा खर्च करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 350 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show 2: अर्चना से दोगुना कमाते हैं शो के सभी कलाकार, बोलीं-मुझे हंसने के पैसे मिलते हैं
इस तरह बढ़ता गया मारिया का लोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारिया ने फरवरी 2009 में जेपी मॉर्गन चेस बैंक से आठ मिलियन डॉलर का होम लोन लिया था। इसके बाद 2015 में उन्होंने सिटी नेशनल बैंक से 2.6 मिलियन डॉलर का कर्ज लिया था। इसके अगले ही साल उन्होंने फिर से जेपी मॉर्गन चेस बैंक में अपने आठ मिलियन डॉलर के कर्ज को 17.6 मिलियन डॉलर में तब्दील कर दिया। मालूम हो कि मारिया ने साल 1999 में अपने ट्रिबेका पेंटहाउस को नौ मिलियन डॉलर में खरीदा था और फिर उसके नीचे वाले अपार्टमेंट को भी प्रॉपर्टी में शामिल कर लिया था।
Jr NTR: स्टूडेंट नंबर वन से लेकर आरआरआर तक, जूनियर एनटीआर की इन फिल्मों को लोगों ने दिया खूब प्यार