फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Dame Cleo Laine regarded as Britain greatest jazz voice passed away

Singer Cleo Laine Death: सिंगर डेम क्लियो लेन का निधन, 97 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 26 Jul 2025 12:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Jul 2025 12:14 AM IST
सार

Singer Dame Cleo Laine Passed Away: लोकप्रिय इंग्लिश सिंगर डेम क्लियो लेन का निधन हो गया है। लेडी डैंकवर्थ के नाम से मशहूर सिंगर ने 97 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

विज्ञापन
Singer Dame Cleo Laine regarded as Britain greatest jazz voice passed away
सिंगर डेम क्लियो लेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेम क्लियो लेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। क्लियो लेन जैज की सबसे श्रेष्ठ और लोकप्रिय गायिका थीं। उन्हें अमेरिकी संगीत में ब्रिटेन का सबसे बड़ा योगदान देने वाला भी माना जाता है। क्लियो लेन की उम्र 97 वर्ष थी। वे दिवंगत जैज संगीतकार जॉन डैंकवर्थ की पत्नी थीं। 

विज्ञापन

'द स्टेबल्स' चैरिटी ने की निधन की पुष्टि
डेम क्लियो लेन ने अपने दिवंगत जैज संगीतकार पति जॉन डैंकवर्थ के साथ मिलकर एक चैरिटी और वैन्यू 'द स्टेबल्स' की स्थापना की थी। चैरिटी की तरफ से शुक्रवार 25 जुलाई कहा गया कि इसके संस्थापकों में से एक और लाइफ प्रेसीडेंट डेम क्लियो का निधन हो गया। गायिका के निधन की खबर से उन्हें बहुत दुख हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं क्लियो लेन
'द स्टेबल्स' की आर्टिस्टिक डायरेक्टर मोनिका फर्ग्यूसन ने कहा कि क्लियो लेन बहुत याद आएंगी। उनकी अद्वितीय प्रतिभा को हमेशा याद रखा जाएगा'। लेन का करियर अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ था। वे विभिन्न विधाओं में पारंगत थीं। उन्होंने कर्ट वेइल, अर्नोल्ड स्कोनबर्ग और रॉबर्ट शुमान के गाने गाए। उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया। फिल्म में अभिनय किया और यहां तक कि बेंजामिन ब्रिटन के 'नोयेज फ्लूड' के निर्माण में ईश्वर की भूमिका भी निभाई।

Tanushree Dutta: उत्पीड़न के आरोपों के बाद अब बोलीं तनुश्री, 'कोई ड्रामा नहीं किया'; रोते हुए डाला था वीडियो

विज्ञापन

डैंकवर्थ ने दी थी पहली नौकरी, बाद में रचाई शादी
28 अक्तूबर 1927 को अक्सब्रिज, यूनाइटेड किंगडम में जन्मीं क्लियो लेन की जिंदगी और आर्ट डैंकवर्थ के साथ खास तौर से जुड़ी। उन्होंने ही क्लिोय लेन को 1951 में नौकरी दी। स्टेज नाम दिया और फिर सात साल बाद उनसे शादी कर ली। दोनों अपने 80वें जन्मदिन के बाद भी परफॉर्म करते रहे। डैंकवर्थ का साल 2010 में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीब 15 साल बाद क्लियो लेन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed